- फोटो लटकाने के लिए उपयोगी - खराब हुए इयरफोन्स के वायर पर कलरफुल टेप्स लगाकर वह वायर दिवार पर किसीस भी आकार में चिपका सकते है। दिवारपर पुराने तस्वीरों को या पुरानी यादों के संबंधित तस्वीरों को लटकाकर रखने के लिए आप पुराने इयरफोन्स के वायर का इस्तेमाल कर सकते है।
- सजावट के लिए - आपके घर आप नया फ्लावर पॉट लाते हो, तब वह जब नया रहता है, तभी कुछ सालों या महीनो तलक अच्छा दिखता है। उसके बाद वह डल होते जाता है। उस फ्लावर पॉट पर रही डिजाइन, रंग डल होते जाते है। फिर एसे मे आप पुराने इयरफोन्स के वायर का इस्तेमाल कर सकते है। उस इयरफोन्स के वायर को धागों, टेप, रिबनो के मदद से सजाकर आप फ्लावर पॉट के चारों तरफ से डिजाइन बना सकते है।
- इयरिंग बनाने और ज्वैलरी लटकाने - कई महिलाओं को खुद अपने हाथों से बनाई हुई ज्वैलरी पहनने को अच्छा लगता है। तो ऐसे में आप पुराने इयरफोन्स के वायर का इस्तेमाल कर सकते है। इयरफोन्स के वायर को खूबसूरत रेशम के धागों को लपेटकर आप इयर रिंग्स तैयार कर सकते है। साथ ही आप इससे स्टाइलिश हेयरबैंड भी बना सकते है। इसीके साथ आप ज्वैलरी लटकाने के लिए ही इसका इस्तेमाल कर सकते है। पुराने इयरफोन्स के वायर को सजाए उन्हे पुराने फ्रेम में घुमाएं। उस वायर पर काम के छल्ले लटकाएं जा सकते है।

Leave a Comment