डायरेक्टर Dushyant Pratap Singh ने की एक और वेब सीरीज की घोषणा, Shawar Ali और Gurleen Chopra मुख्य किरदार में

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह ( Director Dushyant Pratap Singh) आए दिन अपनी सिनेमा परियोजनाओं के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं .हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी वेब सीरीज की घोषणा की. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि यह वेब सीरीज जल्द ही सेट पर जाएगी. जहां शावर अली (Actor Shawar Ali) , गुरलीन चोपड़ा (Actress Gurleen Chopra) , ज़ैद शेख़, कनुप्रिया शर्मा ,राज कुमार कनौजिया, एकता जैन, अनुराग सिंह तोमर, संगीता श्रीवास्तव जैसे कलाकार दिखाई देंगे.
Actor Shawar Ali
Actor Shawar Ali
आपको बता दें कि इस वेब सीरीज का निर्माण नुमाइश प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है. इसके अलावा प्रोड्यूसर पार्टनर के रूप में आयुष गोयल सहयोग कर रहे हैं. इस थ्रिलर वेब सीरीज को बॉलीवुड के जाने माने लेखक एम. सलीम लिख रहे है. जबकि म्यूजिक पीयूष रंजन द्वारा दिया जा रहा है. वेब सीरीज के सिनेमैटोग्राफर के रूप में सुहास राव को साइन किया गया है .
Actress Gurleen Chopra
Actress Gurleen Chopra
आपको बता दें कि डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह की दो फिल्में शतरंज और त्राहिमाम एक साथ 17 दिसंबर को रिलीज हो रही है. बॉलीवुड इतिहास में यह अनोखा दृश्य दिखाई देगा जहां एक ही डायरेक्टर की दो फिल्में एक ही तारीख पर रिलीज हो रही होगी. बॉलीवुड जगत में फिल्म शतरंज और त्राहिमाम को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है. दुष्यंत प्रताप सिंह इससे पूर्व में "फिल्म द हंड्रेड बक्स" का सफल निर्देशन कर चुके हैं जो हाल ही में हंगामा और एमएक्स प्लेयर पर ट्रेंडिंग मूवीज में से एक रही थी.
Director Dushyant Pratap Singh
Director Dushyant Pratap Singh
दुष्यंत प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कोरोना महामारी के बाद सिनेमा का स्वरूप काफी बदल गया है इसी कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अच्छे कंटेंट की डिमांड बढ़ गई है. उनका मानना है कि अच्छे सिनेमा निर्माण के लिए हर किरदार को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करना बहुत जरूरी है. साथ ही यह एक टीम वर्क है चाहे वह कलाकार हो या टेक्नीशियन प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अपनी अहम भूमिका होती है. दुष्यंत ने बताया कि समय सीमा पर अच्छा सिनेमा निर्माण का श्रेय उनकी टीम को जाता है उनकी एक वेब सीरीज बनकर तैयार है व उनके और भी कई प्रोजेक्ट लाइनअप है जिन्हें वे जल्द ही अपने प्रशंसकों से रूबरू कराएंगे.
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment