दुष्यंत प्रताप सिंह ने की अंतर्राष्ट्रीय वेब सीरीज की घोषणा, Actor Mohak Tripuri का बॉलीवुड डेब्यु

बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह Dushyant Pratap Singh ने अपनी आगामी अंतरराष्ट्रीय वेब सीरीज की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि इस वेब सीरीज के लिए उन्होंने साउथ इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार Amit Tiwari, Shawar Ali, मशहूर कॉमेडियन Ali Asgar, श्रीलंका की मशहूर अभिनेत्री Rashiprabha Sandeepani, Aasma Sayed, Pooja Sharma इत्यादि को साइन किया है. Actor Mohak Tripuri वेब सीरीज के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि दिग्गज कलाकारों के साथ, बॉलीवुड डायरेक्टर के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज में कार्य करना उनके लिए सौभाग्य की बात है. डायरेक्ट दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि दिसंबर और जनवरी माह में वेब सीरीज की शूटिंग कंप्लीट की जाएगी. भारत के मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली के साथ-साथ वेब सीरीज की शूटिंग श्रीलंका के अनेक स्थानों पर की जाएगी. हालांकि फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक वेब सीरीज का नाम डिस्क्लोज नहीं किया है. डायरेक्टर दुष्यंत ने बताया कि वेब सीरीज का निर्माण 3 भाषाओं में किया जा रहा है जिनमें हिंदी ,Sinhala, और तेलुगु शामिल है. अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर वेब सीरीज का निर्माण किया जाएगा जिसके सिनेमैटोग्राफर Suhas Rao जबकि म्यूजिक आनंद शर्मा द्वारा दिया जा रहा है. डायरेक्टर ने बताया कि यह एक सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज होगी.
Share This Article
You Might Read: सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ के पीछे का जादूगर — प्रभात ठाकुर, जिन्होंने बिहार से रचा बॉलीवुड का रंगमंच

Leave a Comment