Mumbai: 'यमला पगला दीवाना 2' और 'क्या कूल हैं हम' के डायरेक्टर का निधन

Mumbai: फिल्म डायरेक्टर संगीत सिवन ने 61 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया उनके निधन की खबर से बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हालांकि उनके निधन की वजह को लेकर किसी तरह की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। परंतु रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी की अब संगीत सिवन इस दुनिया में नहीं रहे. Ritesh Deshmukh ने लिखा की: - "यह जानकर बहुत दुख और सदमा लगा कि संगीत सिवन सर अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक नए कलाकार के तौर पर आप बस यही चाहते हैं कि कोई आप पर विश्वास करे और आपको मौका दे। मैं उन्हें 'क्या कूल हैं हम' और 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों के लिए जितना भी धन्यवाद दूं कम है।' 'वह कम बोलने वाले, सौम्य और एक बेहतरीन इंसान थे। आज मेरा दिल टूट गया है, उनके परिवार और प्रियजनों, उनकी पत्नी, बच्चों, भाइयों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। मैं आपको और आपकी उस शानदार हंसी को बहुत याद करूंगा!" बता दें कि संगीत सिवन फोटोग्राफर और सिनेमेटोग्राफर सिवन के सबसे बड़े बेटे और संतोष सिवन और संजीव सिवन के भाई थे। संगीत सिवन ने रघुवरन और सुकुमारन अभिनीत फिल्म 'व्यूहम' की कहानी लिखी भी थी और उसका निर्देशन भी किया था। इन सबके अलावा उन्होंने मोहनलाल के साथ तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में कीं, जिनमें 'योद्धा', 'गंधर्वम' और 'निर्णयम' शामिल है। हिन्दी फिल्मों की बात करें को उन्होंने 'चुरा लिया है तुमने', 'यमला पगला दीवाना 2', 'क्या कूल हैं हम', 'अपना सपना मनी मनी' जैसी बॉलीवुड फिल्में भी बनाई हैं।

MEDIA HINDUSTAN

Share This Article
You Might Read: सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ के पीछे का जादूगर — प्रभात ठाकुर, जिन्होंने बिहार से रचा बॉलीवुड का रंगमंच

Leave a Comment