डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह लंदन में करेंगे अपनी अगली शॉर्ट फिल्म की शूटिंग

डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह बॉलीवुड जगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं हाल ही में उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा की मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग में लंदन में करेंगे. यह प्रोजेक्ट SBK Pvt. Ltd और Gadabout बैनर तले बनाया जा रहा है.शादाब खान, विशाल अग्रवाल और जैद शेख द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है जबकि को प्रोड्यूसर के रूप में Ved Parkash इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं.   बातचीत में उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए उनकी बातचीत शावर अली, रश्मि देसाई, पूजा बिष्ट, ,सुनील पाल और हेमंत पांडे सहित बॉलीवुड के कई जाने-माने अभीनेताओं से चल रही है. उन्होंने यह भी बताया कि इस शॉर्ट फिल्म में लंदन के भी कुछ अभिनेताओं को शामिल किया जाएगा. हालांकि उन्होंने गोपनीयता के चलते इस प्रोजेक्ट के सब्जेक्ट को साझा नहीं किया. डायरेक्टर दुष्यंत ने बताया कि लंदन में शूटिंग लगभग 10 से 15 दिन चलेगी. हमारे साथ प्रोजेक्ट के राइटर एम. सलीम, आर्ट डायरेक्टर रूपल गांधी, म्यूजिक डायरेक्टर इंद्राणी भट्टाचार्जी, कैमरामैन सुहास राव, असिस्टेंट डायरेक्टर रितिक कुमार, असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर विजय कुमार इत्यादि टीम का हिस्सा होंगे. आपको बता दें कि उनकी आगामी दो फीचर फिल्म शतरंज और त्राहिमाम 20 मई को रिलीज होने जा रही है हालांकि पहले यह फिल्में इसी महीने रिलीज होनी थी परंतु कोरोनावायरस की तीसरी लहर के चलते इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया.
Share This Article
You Might Read: सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ के पीछे का जादूगर — प्रभात ठाकुर, जिन्होंने बिहार से रचा बॉलीवुड का रंगमंच

Leave a Comment