यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास (Srinivas BV) से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की

दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास (Srinivas BV) से कोरोना राहत सामग्रियों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मीडिया से बातचीत में श्रीनिवास ने कहा, "यदि मेरा प्रयास लोगों की जान बचाने में मदद करता है तो मुझे किसी से डरने की जरूरत नहीं है ,मैं काम करता रहूंगा" पिछले दिनों हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है जो कोरोना महामारी में लोगों की मदद कर रहे हैं. दरअसल मामला यह है कि पुलिस यह जानना चाहती है ऑक्सीजन गैस सिलेंडर और दवाओं की आपूर्ति का स्रोत क्या हैं. ऐसा माना जा रहा है कि कुछ लोग मदद और सेवा के नाम पर इन सभी जरूरी आवश्यकता ओं की कालाबाजारी कर रहे हैं. हालांकि इस पूछताछ के बाद पूरी कांग्रेस में उथल-पुथल मच गई है कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला से लेकर राहुल गांधी तक सभी ने Srinivas BV के पक्ष में ट्वीट कर उनके साथ खड़े रहने का वादा किया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि "बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है" दिल्ली पुलिस का कहना है कि दीपक नाम के एक व्यक्ति ने एक रिट याचिका के जरिए कोरोना दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर के कालाबाजारी और अवैध तरीके से वितरण की जानकारी दी है. जिसमें बीवी श्रीनिवास समेत कुछ अन्य लोगों के नाम शामिल हैं हम सभी से पूछताछ कर रहे हैं.
Share This Article
You Might Read: राजस्थान के सरकारी प्रोजेक्ट्स में परामर्शदाताओं के आचरण पर सवाल, विभागों से स्पष्टीकरण की मांग

Leave a Comment