बारां के दीपक सहरिया (Deepak Sehariya) रातो रात स्टार, गुरु रंधावा ने शेयर किया वीडियो

बारां राजस्थान के दीपक सहरिया (Deepak Sehariya) का वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है. फेमस सिंगर गुरु रंधावा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उनका यह वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दीपक Guru Randhawa के गाने High Rated Song पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

बारां जिले के आदिवासी गांव पेनावदा में दीपक सरकारी स्कूल के चौथी कक्षा के विद्यार्थी हैं. दीपक सहरिया की उम्र अभी मात्र 8 साल है. लेकिन यह सच बात है कि टैलेंट लोगों की नजरों तक पहुंच ही जाता है. गुरु रंधावा तो दीपक से इतने प्रभावित हो चुके हैं कि उन्होंने इस बच्चे के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर दी.

1 फरवरी को वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में करेंगे परफॉर्मेंस

Deepak Sehariya with Rahul Meena

V production के संचालक Rahul Meena ने बताया कि उनकी पूरी टीम दीपक से मिलने के लिए बारां पहुंची. उन्होंने बताया कि वे दीपक को कोटा में हो रहे वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल के लिए आमंत्रित करने आए हैं. जहां वे लाइव परफॉर्मेंस करेंगे. दीपक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है परंतु उनकी खबर के मीडिया में आने के बाद कई लोगों के हैं हाथ उनकी सहायता के लिए आगे बढ़ रहे हैं.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment