• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

दीपक सारस्वत ने उठायी आरक्षण ख़त्म करने की मांग, 9 अगस्त को भारत बंद का ऐलान

Vivek Sharma by Vivek Sharma
August 4, 2019
in मुख्य समाचार
0
deepak saraswat

समाजसेवी दीपक सारस्वत

भारत के संसद में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधित्व के लिए भी आरक्षण नीति को विस्तारित किया गया है। भारत की केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा में 27% आरक्षण दे रखा है और विभिन्न राज्य आरक्षणों में वृद्धि के लिए क़ानून बना सकते हैं। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार 50% से अधिक आरक्षण नहीं किया जा सकता, लेकिन राजस्थान जैसे कुछ राज्यों ने 68% आरक्षण का प्रस्ताव रखा है, जिसमें अगड़ी जातियों के लिए 14% आरक्षण भी शामिल है।
लेकिन आज कुछ समाज में आरक्षण को लेकर विवाद बढ़ने लगे। सवर्ण समाज आरक्षण की नीतियों का खंडन लगातार करता आ रहा है। कई बार सवर्ण समाज ने आरक्षण के विरोध में आंदोलन किये है, कई जनसभाएं हुई व सरकार भी समय की जरूरत भांपते हुए ग़रीब सवर्णों को १०% आरक्षण देने को तैयार हो गयी।
किन्तु ये पूर्ण विराम नहीं है। सवर्ण समाज और ओबीसी समाज के अधिकतर लोगो ने सम्पूर्ण आरक्षण प्रणाली को ख़त्म करने की ठान ली है। इनका मानना है की आरक्षण जातिगत रूप से न होकर आर्थिक रूप से लागू कर देना चाहिए।
गौरतलब है, समाज के कई पिछड़े वर्ग के गरीब लोगो को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता और अमीर व सक्षम पिछड़े वर्ग के लोग इसका भरपूर प्रयोग करते है, जिन्हे दरअसल आरक्षण की आवश्यकता ही नहीं हैं।
deepak-saraswat आरक्षण के विरोध में मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली से कई सामाजिक कार्यकर्ता व आरक्षण विरोधी पार्टिया समय समय पर भारत बंद का ऐलान करती आयी है। पिछले वर्ष 6 सितम्बर को भी सवर्ण समाज ने भारत बंद का ऐलान किया व कई राज्यों में इसका सामाजिक असर देखा गया। मध्यप्रदेश के कई शहरों में स्थिति भी ख़राब होती नजर आयी व सांप्रदायिक तनाव से सरकार को धारा144 भी लगानी पड़ी। इस वर्ष फिर से मामला गर्म होता दिख रहा है, हाल ही में सवर्ण नेता दीपक सारस्वत ने फिर से एक बार भारत बंद करने का आवाहन व आरक्षण के विरुद्ध संघर्ष को समर्थन दिया है। उनका कहना है – एक परिवार जिसकी एक पीढ़ी को आरक्षण का लाभ एक बार मिला और वह गरीबी से बाहर निकल आयी, उसकी अगली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलता गया। जबकि होना यह चाहिए था कि जो परिवार एक बार इसका लाभ लेकर आगे बढ़ गया, उसे दोबारा इसका लाभ नहीं मिलना चाहिए था.
इस आरक्षण के विरोध और बंद को कई छत्रीय, ब्राह्मण सभाओं और अनेको पार्टियों ने समर्थन दिया है। सवर्ण नेता तर्क दे रहे हैं कि आरक्षण से मूलतः कमजोर वर्गों को फायदा मिलना चाहिए चाहे वह किसी भी जाती के हों. इस तरह की व्यवस्था लागू करने के प्रयास पहले भी हुए हैं लेकिन वह सफल नहीं हुए। अगर आरक्षण को सही मायने में लागू करना ही है तो इसका एक तरीका तो यह हो सकता है कि एक बार जिस परिवार को इसका लाभ मिल गया, उसकी अगली पीढ़ियों को इससे बाहर कर दिया जाए. इससे बहुत से परिवार आर्थिक और सामाजिक स्थिति में बेहतर हो जाएंगे जो आज नहीं हो पाए हैं. दूसरी बात कुछ प्रतिशत उन गरीबों के लिए भी रखा जाए जो पिछड़ी नहीं बल्कि तथाकथित ऊंची जाति से आते हैं. आर्थिक आधार पर बराबरी करने के लिए इससे बेहतर आरक्षण का कोई विकल्प नहीं सूझता.
खैर वैसे तो चुनाव आते ही ये मुद्दा तूल पकड़ने लगता है, हर पार्टी आरक्षण के नाम पर दलित और मुस्लिम वोटों को आकर्षित करती रहती है। देखना ये है की क्या आर्थिक आधार पर आरक्षण लेने को दलित व पिछड़ा समाज तैयार होता है या फिर से सवर्ण समाज के इस फैसले के खिलाफ खड़ा होता है.

Tags: Aarakshan Hatao AbhiyanAarakshan VirodhAgainst ReservationDeepak SaraswatNamaskar NewsNew India Mission
Previous Post

तो मलाइका के बारे में यह बोलीं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर

Next Post

क्या आपका भी हुआ ब्रेक-अप ? पार्टनर के साथ करें सेक्स, होंगे ये फायदे

Next Post

क्या आपका भी हुआ ब्रेक-अप ? पार्टनर के साथ करें सेक्स, होंगे ये फायदे

Sandip Patel ने Cannes Film Festival में बढ़ाई SRHP Films की पहचान

Cannes Film Festival में दिखा Sandip Patel का ग्लोबल विजन, Film Sundown Town की शूटिंग शुरू

May 25, 2026
Santy Sharma ने वायरल 'Cockroach Janata Party' ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया "जिम्मेदार राष्ट्रवाद" का आह्वान

Santy Sharma ने वायरल ‘Cockroach Janata Party’ ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया “जिम्मेदार राष्ट्रवाद” का आह्वान

May 23, 2026
Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

May 21, 2026
श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

लखनऊ में 13 मार्च को ‘हम भारत के लोग’ कॉनक्लेव: श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

February 21, 2026
77th republic day of india

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026
चांदी की कीमत

चांदी ने रचा इतिहास: 3.05 लाख के पार पहुंचा भाव, ट्रेड वॉर की आशंका से बाजार में मची हलचल

January 19, 2026
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.