फिल्म Damned Graveyard और Gotakhor की हुई घोषणा, Sanjeev Kumar Rajput करेंगे निर्देशन

मुंबई के सहारा स्टार (Sahar Star) नामक फाइव स्टार होटल में शुक्रवार, 22 जनवरी को निर्देशक संजीव कुमार राजपूत (Sanjeev Kumar Rajput) की आगामी दो फिल्मों क्रमशः Damned Graveyard व Gotakhor की घोषणा की गई। घोषणा के दौरान फिल्मों में मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता जुबेर के. खान (Zuber K. Khan), अभिनेत्री अंजू जाधव (Anju Jadhav), अभिनेता शिवा रिन्धानी (Shiva Rindhani) व अभिनेता कुरुष देबू (Kurush Deboo) मौजूद रहे।

Actor Zuber K. Khan and actress Anju Jadhav

आपको बताते चलें कि फिल्मों के निर्माता रमेश पाण्डेय का कहना है कि निर्देशक संजीव कुमार राजपूत (Sanjeev Kumar Rajput) की पिछली फिल्म का निर्देशन देखकर उन्हें लगा कि उनके साथ एक फिल्म का निर्माण करना चाहिए। परिणामस्वरुप फिल्म-निर्माता रमेश पाण्डेय (Ramesh Pandey) ने दो फिल्मों की घोषणा एक साथ कर दी है। फिल्मों का निर्माण रमेश पाण्डेय (Ramesh Pandey) अपने प्रोडक्शन हाउस रामसिया फिल्म्स (Ramsiya Films) के अंतर्गत कर रहे हैं।

जानकारी है कि फिल्मों में मुख्य किरदार निभा रहे कलाकरों के अतिरिक्त अभिनेता सनी ठाकुर, रॉकी योजो, तुषार राजपूत, अजय ठाकुर, सुरेश मीना, आदर्श सचन जैसे कलाकर भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के कलाकरों का चयन कास्टिंग डायरेक्टर समीर चाहर (Sameer Chahar) द्वारा किया गया है! फिल्म के सिनेमेटोग्राफर संतोष पाल (Santosh Pal) हैं जबकि VFX सुपरवाइजर फरहान जाडा (Farhan Jada) हैं।  

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment