Coronavirus COVID-19 लेटेस्ट अपडेट, महाराष्ट्र का हाल बेहाल

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस (Coronavirus COVID-19) अब दुनिया के हर एक देश में अपनी जड़े जमा चुका है दुनिया भर में अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि लगभग 24000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से अपनी जान गवा बैठे है. ताजा जानकारी के अनुसार भारत में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 724 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं 66 लोगों को डॉक्टर इस वायरस से बचाने में कामयाब रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण देश में 22 मार्च से लोकडाउन का आदेश दिया था. इसके बाद 25 मार्च से दोबारा 21 दिन का लोकडाउन का फरमान आया प्रधानमंत्री के फैसले का समर्थन पूरे देशवासियों ने बड़े ही सम्मान के साथ किया. कोरोना वायरस (Coronavirus COVID-19) का सामना करने के लिए पूरे विश्व के कई शोधकर्ता, वैज्ञानिक,स्वास्थ्य विशेषज्ञ, इसकी रोकथाम एवं दवा के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में कुल मामलों की कुल संख्या 153

मुंबई में 5 नए पॉजिटिव मामले मिले हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र में कुल मामलों की कुल संख्या 153 हो गई हैं.इससे पहले सांगली में 12, वाशी में 1, नागपुर में 5 और गोंदिया में 1 मामला सामने आया था.महाराष्ट्र में अब तक Coronavirus COVID-19 से 5 लोगों की मौत हुई है.

महाराष्ट्र का हाल बेहाल

शहर संक्रमित मरीज
मुंबई 56
पुणे 20
पिंपरी चिंचवाड़ 12
नागपुर 9
सांगली 23
औरंगाबाद 1
अहमदनगर 3
नवी मुंबई 5
कोल्हापुर 2
यवतमाल 4
सातारा 2
रत्नागिरी 1
सिंधुदुर्ग1
गोंदिया 1
ठाणे5
कल्याण-डोम्बिवली 5
पनवेल 1
वसई विरार 2
कुल संख्या  153

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment