Zama Habib के टीवी शो Zindagi Mere Ghar Aana में Cheshta Mehta और Esha Kansara मुख्य भूमिकाएँ निभाएँगी

हाल ही में सीरियल 'जिंदगी मेरे घर आना' (Zindagi Mere Ghar Aana) का नया प्रोमो रिलीज किया गया. जानकारी के अनुसार Cheshta Mehta और Esha Kansara इस टीवी शो में मुख्य भूमिकाएँ निभा रही हैं.जमा हबीब द्वारा निर्मित और निर्देशित, यह शो आज शाम 7 बजे से ऑन एयर होगा. मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने इस सीरियल के कुछ गानों को अपनी आवाज दी है. आपको बता दें कि Zama Habib जिन्हें ज़मान हबीब के नाम से भी जाना जाता है, एक मुंबई स्थित भारतीय टेलीविजन लेखक हैं. उन्होंने सपना बाबुल का ... बिदाई, ससुराल गेंदा फूल, एक हज़ारों में मेरी बहना है, सास बिना ससुराल, निमकी मुखिया, निमकी विधायक और इशारों इशारों में जैसे धारावाहिक लिखे हैं. अब वे टीवी शो Zindagi Mere Ghar Aana में बतौर निर्माता और निर्देशक के रूप में कार्यरत हैं. शो में दो प्रमुख महिला किरदार होंगी और निर्माताओं ने चेष्टा मेहता और ईशा कंसरा को महिला नायक के रूप में सेलेक्ट कर दिया है. बीते दिन जिंदगी मेरे घर आना था प्रोमो रिलीज किया गया जिसमें श्रेया घोषाल की आवाज को सुनकर इसे न केवल दर्शकों ने सहारा बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटी ने भी इसे प्रोत्साहित किया. अभिनेत्री Cheshta Mehta अपने नए टीवी शो को लेकर काफी उत्साहित है आपको बता दें कि इससे पहले वह हातिम, देवों के देव महादेव, रम पम पो, बावरे, छन छन जैसे टीवी शो में दिखाई दे चुकी है.
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment