प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, बांस के टूथ ब्रश वितरित करेगा पगमार्क फाउंडेशन

कोटा. अभिनेता और संयुक्त राष्ट्र में प्रवासी प्रजाति के एम्बेसेडर रणदीप हुडा से प्रेरणा लेकर पगमार्क फाउंडेशन की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक को हमारे जीवन से बाहर करने की जागरूकता फैलाने के लिए कोटा में 5000 से अधिक बांस के टूथ ब्रश वितरित किए जाएंगे। इस अभियान की शुरुआत बुधवार को विश्व बाघ दिवस पर वन विभाग के साथ की गई। मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक टी मोहनराज ने बांस का टूथ ब्रश लॉन्च कर अभियान का आगाज किया।

BAMBOO TOOTHBRUSH
BAMBOO TOOTHBRUSH


पगमार्क फाउंडेशन के अध्य्क्ष देवव्रत हाड़ा ने कहा कि बांस के टूथ ब्रश का वितरण कर हम स्वस्थ जीवन शैली के विकल्पों को अपनाने की अपील करेंगे, जो पर्यावरण को नकारात्मक तरीके से प्रभावित नहीं करते हैं। बांस प्लास्टिक का प्रशंसनीय विकल्प है, क्योंकि बांस धरती पर सबसे तेजी से बढऩे वाली घास है। इसके अलावा बांस स्वाभाविक रूप से जीवाणुरोधी है, जो इसकी खेती के दौरान उर्वरकों या कीटनाशकों के उपयोग से पूरी तरह से बचता है।


प्लास्टिक से होती है दिन की शुरुआत


अभियान के प्रेरणास्रोत रणदीप हुड्डा का कहना है कि हम अपने दिन की शुरुआत प्लास्टिक से करते हैं। सुबह दांतों को ब्रश करने से लेकर पानी की बोतलों तक, लंच बॉक्स से लेकर उसे पैक करने तक प्लास्टिक का उपयोग करते हैं। यदि हम हमारे जीवन से प्लास्टिक को हटाना चाहते हैं तो हमें जीवनशैली में प्लास्टिक के विकल्पों को महत्व देना होगा। उन्होंने कहा कि हर साल महासागरों में कम से कम 8 मिलियन टन प्लास्टिक डाल दिया जाता है, जो हर मिनट एक कचरा ट्रक के बराबर होता है। प्लास्टिक दुनिया में पैदा होने वाले कचरे का 10 प्रतिशत हिस्सा है।

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment