दो बार 100 मील प्रति घंटा की गति से गेंद फेंकी,लेकिन उन्होंने इसे नहीं पहचाना : मोहम्मद सामी

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी ने दावा किया कि वह अपने करियर में दो बार 100 मील प्रति घंटे का आंकड़ा पार कर चुके हैं लेकिन यह रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया क्योंकि वह कराची से हैं।

मोहम्मद सामी ने ट्विटर पर पत्रकार शोएब जट के हवाले से कहा मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार 100 मील प्रति घंटे की गेंदबाजी की लेकिन वे इसे नहीं पहचानते क्योंकि मैं कराची से हूं मैंने 4 ओवरों में 3 विकेट लिए लेकिन उन्होंने मेरा स्पेल बदल दिया क्योंकि मैं कराची से हूं।

शोएब अख्तर ने 2003 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे (100.2 मील प्रति घंटे) पर डिलवेरी कर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज डिलीवरी का रिकॉर्ड बनाया था।

हालाँकि 2004 में शोएब की टीम के साथी मोहम्मद सामी ने भारत के खिलाफ 162.3 किलोमीटर प्रति घंटे की डिलीवरी के साथ उन्हें पीछे छोड़ दिया था।

सामी की एक और डिलीवरी है जो 164 किमी / घंटा दर्ज की गई थी लेकिन उस गेंद को स्पीड मीटर पर दोषपूर्ण गति माप के कारण खारिज कर दिया गया था।

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment