बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan)ने दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड दुनिया में डांस क्वीन रही सरोज खान (Saroj Khan) का बीती रात निधन हो गया है.रात करीब 1.52 बजे बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी इस कारण उन्हें एडमिट करवाया गया था हालांकि उनका कोरोनावायरस टेस्ट भी हुआ जो कि नेगेटिव आया था.

40 साल के लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने हजारों गानों को कोरियोग्राफ किया है. बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार उनके साथ काम कर चुके हैं. इसीलिए बॉलीवुड में उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी. उनके मौत की खबर जैसे ही सुर्ख़ियों तक पहुंची फिल्म जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू किया. अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार सभी ने उनको लेकर ट्वीट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर शेयर की थी आखिरी पोस्ट

सरोज खान अपने निधन से पहले एक्टर सुशांत के निधन पर शोक व्यक्त किया था. उन्होंने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में सुशांत को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. आपको बता दें कि सरोज खान ने कभी सुशांत सिंह के साथ काम नहीं किया था लेकिन उन्हें सुशांत की मौत का काफी गहरा धक्का लगा था. सरोज खान ने बॉलीवुड में 3 साल का ब्रेक लिया था उसके बाद उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म कलंक के गानों को कोरियोग्राफ किया था.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment