Bigg Boss Marathi Season 3 - बिग बॉस सीजन 3 के पहले एलिमिनेशन राउंड में घर से बेघर हुए अक्षय वाघमारे

      एक तरफ बिग बॉस हिंदी सीजन 15 शुरू है और उसी के साथ दूसरी तरफ बिग बॉस मराठी सीजन 3 ( Bigg Boss Marathi Season -  3 ) शुरू है। सभी बिग बॉस फैन्स इस समय बेहद खुश होंगे। हाल हि में बिग बॉस मराठी के तीसरे सीजन का पहला एलिमिनेशन राउंड संपन्न हुआ। घर के सभी सदस्य दिलों जाने से खेल रहे है। कइयों ने खेलना शुरू किया है, पर कई सदस्य अभी तक बीच में हि फंसे है। ऐसे में हि समय आया एलिमिनेशन राउंड का और इस वजह से सभी सदस्य नाराज हुए।       हालाकि पिछले सप्ताह में हुए एलिमिनेशन राउंड में स्नेहा, सुरेखा, विशाल, तृप्ति, अक्षय और संतोष ( दादुस ) नॉमिनेटेड हुए। सभी इस एलिमिनेशन राउंड को लेकर उत्साहित हुए थे। और विकेंड का वार में महेश मांजरेकर ने घर से बेघर होनेवाले सदस्य का नाम लिया, उनका नाम है अक्षय वाघमारे ( Akshay Waghmare )  विकेंड के वार ने भी नया रूप धारण किया था। पूरा एपिसोड मजे से हस्ते हस्ते गया। परंतु जब एलिमिनेशन राउंड  कि बारी आई तो सभी नाराज हुए। आखिर में अक्षय और सुरेखा डेंजर जोन में रहे। जब कि अन्य सदस्यों को पूछा गया कि कौन सेफ होगा ? तो ज्यादा वोट्स अक्षय को मिले थे। परंतु पहले एलिमिनेशन राउंड में हि अक्षय एलिमिनेट हुए। यह सुनकर सभी सदस्यों को दुख हुआ और सभी के आखों में आसूं आए।   
       अक्षय वाघमारे ने बिग बॉस के घर में बड़ी धमाकेदार अंदाज में एंट्री ली थी। उनकी घरवालों के साथ अच्छी बॉन्डिंग हुई थी। उनके सभी फैन्स उनके खेल को पसंद करने लगे थे। घरवालों कि भी अक्षय को लेकर कोई शिकायत नही थी। साथ हि टास्क कि बात करे तो उन्होने हर टास्क में अपना 100% दिया था। वह जिस भी टीम के लिए खेलते थे तो दिलों जाने से खेलते थे, पूरे मेहनत के साथ।       लेकिन उनके एलिमिनेट होने कि खबर ने सभी को बहुत दुखी कर दिया। इस वक्त जय अक्षय को कंधों पर उठाकर दरवाजे तक ले गए। अक्षय भी घर से निकलते वक्त काफी इमोशनल हुए थे। उन्होने सभी को खेल के लिए शुभकामनाएं दि और बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया। बाद में जब वह बाहर आए तो मांजरेकर ने भी उनसे बातचीत कि। साथ हि उनके पूरे घर के सफर को पर्दे पर दिखाया। 
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment