सलमान खान की Radhe Film दर्शकों को आ रही पसंद, ZEE5 ओटीटी पर देख सकते हैं फिल्म

बॉलीवुड न्यूज़ :हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार Salman Khan (सलमान ख़ान) की Radhe Film को ZEE 5 प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया है. आपको बता दें कि यह फिल्म पिछले साल ही आने वाली थी परंतु कोरोना महामारी के कारण इससे अब रिलीज किया गया है. Radhe Film के पोस्टर और फर्स्ट लुक के आने के बाद ही सलमान खान के प्रशंसकों में इस फिल्म को लेकर बड़ा उत्साह था. फिल्म को देखकर दर्शकों के रिएक्शन पॉजिटिव आ रहे हैं सोशल मीडिया पर दर्शकों ने कहा कि "फिल्म एक्शन से भरपूर है जिसे देखकर खूब इंजॉय कर रहे हैं". भारत के अलावा दुबई और कई अन्य देशों से भी ट्विटर पर फिल्म के रिव्यू शेयर किए जा रहे हैं. जिसे देखकर सलमान खान और राधे फिल्म की टीम का खुश होना जायज है. फिल्म में सलमान खान पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं वही जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और दिशा पाटनी फिल्म के मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि बड़ी फिल्मों के लिए अब तक बड़ी स्क्रीन को प्राथमिकता दी जाती रही है परंतु कोरोना महामारी के चलते राधे फिल्म की पूरी दारोमदार ओटीटी प्लेटफॉर्म के हवाले हैं.
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment