Arvind Trivedi Died : लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक अभिनेता अरविन्द त्रिवेदी के गुजर जाने से अन्य कलाकार भी हुए भावूक
A
07 Oct 2021|1 min read
बॉलीवुड न्यूज : हमारे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार है, जिन्होंने कम समय में हि उनके उत्तम अभिनय द्वारा दर्शकों के दिल जीत लिए है। उन कलाकारों में से हि एक थे अभिनेता अरविन्द त्रिवेदी। रामायण में रावण कि मुख्य भूमिका निभानेवाले अरविन्द त्रिवेदी सभी को अलविदा कहकर दुनिया को छोड़कर चल बसे हैं ( Arvind Trivedi Died ) अभिनय और राजनीति में हाथ आजमाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता अरविन्द त्रिवेदी के निधन पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री ने शोक व्यक्त किया। कहां जाए तो, आज के कई कम युवक होंगे जो इनके अभिनय और कार्य को जानते नही। हिंदी धारावाहिक रामायण ( Ramayan ) में अरविन्द त्रिवेदी ने रावण कि भूमिका निभाई थी। अरविन्द त्रिवेदी के सह कलाकार अरुण गोविल ( Arun Govil ), दीपिका चिखलिया ( Deepika Chikhalia ) और सुनील लाहिरी ( Sunil Lahiri ) इनके साथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकरों ने उन्हे श्रद्धांजलि दि है। इसीके साथ पंतप्रधान नरेंद्र मोदी इन्होंने भी अरविन्द त्रिवेदी इनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पंतप्रधान नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) जी ने सोशल मीडिया पर अरविन्द त्रिवेदी जी के यादों को लेकर एक भावूक पोस्ट शेयर कि। उन्होने इस तस्वीर को शेयर करते हुए केप्शन में लिखा है, हमने श्री अरविन्द त्रिवेदी को खो दिया, जो न केवल एक शानदार अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए उन्हें भारत में पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। अरविन्द त्रिवेदी के साथ पंतप्रधान नरेंद्र मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू चाचा उर्फ अभिनेता घनश्याम नायक को भी श्रद्धांजली दि, जिनकी कैंसर से मौत हो गई थी। घनश्याम नायक ( Ghanshyam Nayak ) का सोमवार को निधन हुआ। अरविन्द त्रिवेदी को मंगलवार के दिन दिल का दौरा पड़ा। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी हालत और खराब हो गई और उनके कई अंगो ने कम करना बंद कर दिया था, जिससे देर रात उनकी मौत हो गई। अरविन्द त्रिवेदी एक भारतीय अभिनेता थे। उन्होंने 40 से अधिक वर्षों तक गुजरती सिनेमा में अभिनय किया।
Bollywood News बॉलीवुड की ताजा तरीन खबरों के लिए हमारे साथ मीडिया हिंदुस्तान (Media Hindustan) पर बने रहे।
Leave a Comment