Khatron Ke Khiladi Season 11 के विजेता हुए Arjun Bijlani

     कलर्स चैनल पर प्रदर्शित खतरों के खिलाड़ी के सभी सीजन्स को दर्शकों ने बहुत प्यार दिखाया है। स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 11 ( Khatron Ke Khiladi Season 11 ) का आखरी एपिसोड याने कि ग्रैंड फिनाले इस हफ्ते 25 - 26 सितंबर के दिन प्रसारित होनेवाला है। और साथ हि टॉप - 5 फाइनलिस्ट के साथ ग्रैंड फिनाले एपिसोड को मंगलवार ( 21 सितंबर ) के दिन फिल्मीत किया गया है। ऐसे में हि, टीवी पर विजेता का नाम घोषित होने के पहले से विजेता का नाम सोशल मीडिया पर जाहिर किया गया है। और उस विजेता का नाम है, अर्जुन बिजलानी ( Arjun Bijlani )       अर्जुन बिजलानी एक भारतीय फिल्म अभिनेता है। यह लेफ्ट राइट लेफ्ट, नागिन, मोहे रंग दे, रीमिक्स, कार्तिका, बॉक्स क्रिकेट लीग, मिले जब हम तुम, यह है आशिकी, परदेस में मिला कोई अपना, रोड डायरीस, तेरी मेरी लव स्टोरी, काली - एक पुनर अवतार, जो बीवी से करे प्यार और परदेस में है मेरा दिल आदि में कार्य कर चुके है। इसके अलावा यह फुक फुकरे जैसी फिल्मों में भी कार्य कर चुके हैं और अब वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के हिस्सा भी थे।       खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को रोहित ने होस्ट किया था। अर्जुन कि पत्नी नेहा स्वामी ( Neha Swami ) ने इसे सील कर दिया है। उन्होंने पार्टी कि कुछ तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर शेयर कि है। नेहा ने सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 कि ट्रॉफी कि तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कि है। इस ट्रॉफी पर अर्जुन का नाम दिख रहा है। साथ हि नेहा ने अपने पति के लिए अच्छी पोस्ट भी लिखी है। साथ हि नेहा ने उनकी इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है - मुझे तुम पर गर्व है। मुझे पता है कि आपने इसके लिए क्या किया है। आपको दुनिया कि सारी खुशियां मिले, ऐसे शब्दों में उन्होंने अपनी पति अर्जुन कि जीत कि तारीफ कि है। नेहा ने अपने पति कि जीत के बाद पार्टी का आयोजन किया था। नेहा ने पार्टी कि कुछ तस्वीरे और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कि है।  
     इसके पहले टीवी क्रिटिक सलिल कुमार सांड ( Salil Kumar Sand )  ने भी अर्जुन कि एक तस्वीर शेयर करते हुए खतरों के खिलाड़ी में उनकी सफलता कि कामना कि थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि, खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का किताब अर्जुन बिजलानी ने जीता। इसके बाद ट्वीट वाइरल हो गया और अर्जुन को शुभकामनाएं देने लगे। वाइरल हो रहे इस पोस्ट को अर्जुन ने लाइक भी किया है।     ताजा तरीन खबरों के लिए हमारे साथ मीडिया हिंदुस्तान (Media Hindustan) पर बने रहे।
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment