Anusheel Chakrabarty का नया गाना "Kisi Ki Yaad Mein" धूमधाम से हुआ रिलीज.

मुंबई के अंधेरी स्थित फन रिपब्लिक मॉल में Kisi Ki Yaad Mein song रिलीज हुआ. इस गाने की मुख्य भूमिका में Anusheel Chakrabarty नजर आए. बता दें कि यह सॉन्ग B4U Music के ऑफिशियल चैनल से रिलीज हुआ है. गाने के संगीतकार संजय कुमार जबकि सिंगर Harman Nazim है.

Anusheel Chakrabarty song Kisi Ki Yaad Mein

Kisi Ki Yaad Mein song की लॉन्चिंग पार्टी में फेमस संगीतकार और सिंगर दिलीप सेन, कॉमेडी किंग सुनील पाल, एक्टर प्रोड्यूसर लक्ष्मण सिंह राजपूत, बॉलीवुड के पुराने एक्टर बीरबल जैसी शख्सियत दिखाई दी. इस गाने का डायरेक्शन Arvind Kasera, जबकि dop Ashok saroj है. "किसी की याद में सॉन्ग" को अलबेला प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोडूसर संजय कुमार और प्रोड्यूसर शीला चक्रवर्ती द्वारा प्रोड्यूस किया गया है.

अनुशील चक्रवर्ती एक्टर होने के साथ-साथ कराटे चैंपियन भी हैं. Anusheel Chakrabarty देश में ही नहीं बल्कि सिंगापुर,चाइना,बांग्लादेश और जापान आदि देशों में भी टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं. उसके बाद अनुशील ने अनुपम खेर एक्टिंग इंस्टिट्यूट से एक्टिंग का डिप्लोमा कर बॉलीवुड की राह को चुना.

"किसी की याद में" अनुशील चक्रवर्ती का दूसरा सॉन्ग है इससे पहले संदेश म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुके हैं. Media Hindustan से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वे आगे भी अच्छे प्रोजेक्ट करते रहेंगे सैड और रोमांटिक कैरेक्टर उनकी प्राथमिकता रहती है लेकिन सब्जेक्ट के अकॉर्डिंग वे सभी तरह के किरदारों को करने से भी नहीं चूकेगे.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment