Akhil Parashar की फ़िल्म Dhananjay का Song Thaye Thaye जल्द होगा रिलीज, Raju Srivastav से की मुलाकात

आजकल दर्शकों का सिनेमा को देखने का नजरिया बेहद बदल गया है। वर्तमान में दर्शकों को पॉपुलर स्टार्स से ज्यादा नए चेहरे लुभाते हैं। इसके साथ ही वर्तमान में किसी भी फिल्मी प्रोजेक्ट की कहानी का मजबूत हिना बेहद जरूरी हो गया है। अभी हाल ही में अपकमिंग फिल्म धनंजय (Film Dhananjay) के निर्माता व निर्देशक अखिल पाराशर (Akhil Parashar) ने फ़िल्म के पहले सांग के रिलीज होने की खबर दी है। आपको बता दें कि निर्देशक अखिल पाराशर (Akhil Parashar) की मुलाकात पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के फ़िल्म बंधु चेयरमैन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) से हुई थी, जहां पर राजू श्रीवास्तव ने उन्हें सम्पूर्ण फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करने को कहा था। आरव फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (Aarav Films Pvt Ltd) बैनर तले बन रही फिल्म धनंजय (Dhananjay) की शूटिंग बेहद जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही फ़िल्म के कलाकारों की वर्कशॉप भी मुंबई में 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। अखिल पाराशर (Akhil Parashar) का कहना है कि फ़िल्म एक पोलिटिकल ड्रामा है जो इस जोनर में बनी अन्य फिल्मों से बहुत ज्यादा भिन्न होने वाली है। फ़िल्म में मुख्य किरदार अश्मित पटेल (Ashmit Patel) निभा रहे हैं। फ़िल्म का सांग Thaye Thaye बहुत जल्द रिलीज होने वाला है।
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment