आपको बता दें कि Aishwarya Bhakuni बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री है जो कि Samrat Prithviraj, Sasanasabha, Director जैसी फिल्मों के अलावा Bandham,Gupta Brothers, Tenali Rama, Jhansi Ki Rani,Vighnaharta Ganesha, Laal Ishq जैसे टीवी शो भी कर चुकी है.
Aishwarya Raj Bhakuni ने फिल्म Ajay Wardhan में बिखेरा अपनी खूबसूरती का जलवा
बॉलीवुड अभिनेत्री Aishwarya Raj Bhakuni ने हाल ही में फिल्म Ajay Wardhan के लिए सॉन्ग Chandigarh ki Chandni की शूटिंग पूरी की. इस गाने का डायरेक्शन दुष्यंत प्रताप सिंह द्वारा किया गया. मीडिया से बातचीत में Aishwarya ने बताया कि यह गाना अपने आप में खूबसूरत कहानी को दिखाता है. गाने के कोरियोग्राफर Andy Bhakuni जबकि सिनेमैटोग्राफर Gifty है.
फिल्म Ajay Wardhan की मुख्य भूमिका में Romil Chaudhary और Priya Sharma दिखाई देंगे. जबकि उनके अलावा Girish Thapar, Arjumman Mughal, Ruslaan Mumtaz, Aishwarya Raj Bhakuni, Rashiprabha Sandeepani जैसे बॉलीवुड कलाकार भी फिल्म में शामिल है. यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है.
Aishwarya Raj Bhakuni ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर दुष्यंत ने उन्हें काफी सपोर्ट किया. अभिनेत्री Bhakuni ने बताया कि Chandigarh ki Chandni एक खूबसूरत रोमांटिक गाना है. शूटिंग के दौरान उन्होंने इस गाने को काफी एंजॉय किया. उन्हें पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को यह गाना बेहद पसंद आएगा.

Leave a Comment