अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा हुई पति से अलग, बताया कि ये हैं वजह

अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा बॉलीवुड में शुरुआत से ही अपनी एक अलग छवि बनाये हुए हैं. अभी हाल ही में इस अभिनेत्री के उसके पति से अलग होने की खबर खूब फ़ैल रही है. 11 साल के बंधन के बाद अचानक से अलग हो जाने के बाद कुछ तथ्य कह रहे हैं कि यह उन दोनों की आपसी सहमती से हुआ है. पति साहिल सांघा से अलग 11 साल के रिलेशन के बाद अलग होने की बात पर दीया मिर्ज़ा ने मीडिया द्वारा आपसी सहमति ना बताकर किसी तीसरे को उनके अलग होने की बताने पर मीडिया को जवाब दिया है. मीडिया व् कुछ तथ्यों द्वारा दीया मिर्ज़ा व् साहिल के अलग होने की वजह स्क्रीन राइटर कनिका ढिल्लन बताई जा रही थी. लेकिन एक हद तक यह सब सुनते हुए अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी और साहिल सांघा और अपने व् कनिका ढिल्लन के रिश्ते को लेकर ट्विटर पर लगातार तीन ट्वीट किये जिनमे उन्होंने मीडिया पर भड़कते हुए कई चीज़ों को साफ़ किया. अभिनेत्री ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, “ यह स्पष्ट करना और सभी तरह की अटकलों को दूर करना जरुरी है, जो मीडिया के एक निश्चित वर्ग ने मेरे और साहिल के रिश्ते को लेकर फैलाई है. यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहाँ मीडिया का गैरजिम्मेदाराना स्तर और रवैया देखा गया है.” diya-sahilवहीँ दूसरा ट्वीट दीया मिर्ज़ा ने मीडिया के गलत तरीके और कनिका ढिल्लन का नाम जोड़ने को लेकर किया जिसमे उन्होंने लिखा है, “ इससे भी ज्यादा दुर्भाग्य की बात यह है कि हमारे सहयोगियों का नाम मीडिया कलंकित और बदनाम कर रही है. एक महिला के तौर पर मैं इसके सपोर्ट में बिलकुल भी खड़ी नही होऊँगी कि दूसरी महिला का नाम झूठ का पर्दाफाश करने के लिए गैर जिम्मेदाराना तरीके से इस्तेमाल किया जाये.” इस तरह इन 2 ट्वीटस के बाद अपने तीसरे ट्वीट में अभिनेत्री कहती है, “ कथित रिपोर्ट्स में बिलकुल सच्चाई नहीं है. कोई भी तीसरा व्यक्ति मेरे और साहिल के अलग होने की वजह नहीं है. हमने मीडिया से अनुरोध किया है कि इस बारे में गोपनीयता बनाये रहने दें. आशा करती हूँ कि वह इस चीज़ का सम्मान करेंगे.”
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment