राहुल बोस से होटल ने लिए 2 केले के 442 रुपये और जुर्माना देना पड़ गया कई गुना, लोगों से मिली निंदा

अभिनेता राहुल बोस जो कि एक फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ के एक होटल में रुके हुए थे जहाँ उनसे होटल को केवल 2 केलों के 442 रूपए लेना पड़ गया है महँगा! अभिनेता राहुल बोस एक एहद माझे हुए कलाकार हैं वह चंडीगढ़ में एक फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे जहाँ उनको वहाँ के एक होटल में ठहरना पड़ा! राहुल बोस ने वर्कआउट करने के बाद होटल में 2 केले आर्डर किये जिसका बिल देखकर वह हैरान हो गये! 2 केलों के बिल में GST जोड़ते हुए बिल 442 रुपये बना!Actor Rahul Bose and the bill of 2 Bananas in a hotel 2 केलों का बिल 442 रुपये देखकर हैरान राहुल ने इन्टरनेट पर एक वीडियो वायरल किया जिसमे उन्होंने कहा की कौन कहता हैकि फल आपकी ज़िन्दगी के लिए नुकसानदायक नहीं है? मैं शूटिंग की वजह से फाइव स्टार होटल में ठहरा हुआ था! यहाँ वर्कआउट के बाद मैंने खाने के लिए 2 केले आर्डर करे! केले के साथ एक बिल भी सामने आया, जिसमें दो केले पर GST लगाते हुए बिल बना 442 रूपये! वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी कमिश्नर व् एक्साइज- टेक्सेशन कमिश्नर मंदीप सिंह बरार ने इस पुरे मामले को गंभीरता से लिया और होटल JW Marriott के खिलाफ जांच के आदेश दिए! होटल पर कार्यवाही होते हुए 25 हज़ार का जुर्माना भी ठोंक दिया गया है! राहुल बोस के 2 केलों के बिल को लेकर वायरल विडियो पर लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं! अधिकतर लोगों ने नाराज़गी दिखाते हुए होटल की मजाक भी उड़ाई है! कुछ लोगों ने तो यहाँ तक कहा है कि जितने का बिल में GST लगाया हुआ है, उतने में तो सैकडॉ केले आजायें! और किसी ने तो ऐसा भी बोला है कि अच्छा हुआ कि सिर्फ 2 केले ही आर्डर किये अगर बनाना शैक आर्डर कर देते तो शायद आई-फ़ोन के बराबर बिल देना पड़ जाता!
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment