भारत, संजू, सुपर 30 जैसी फिल्मों में छोटे किरदार निभा चुके एक्टर अभिषेक खन्ना चाहते हैं बड़े किरदार करना।

अभिषेक खन्ना, एक ऐसे अभिनेता हैं जो लगभग सभी सुपरस्टार्स जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, रणबीर कपूर एवं अन्य के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं। मीडिया की नज़रों से दूर रहे इस अभिनेता की पहुँच दर्शकों तक केवल फिल्मो के माध्यम से हुई। हाल ही अभिषेक खन्ना ने सलमान खान की फ़िल्म फ़िल्म भारत मे राजशेखर यादव नामक किरदार निभाया जिसको खूब सराहा गया। राजशेखर यादव का किरदार फ़िल्म में भारत अर्थात सलमान खान के मित्र का है, जो कि एक मजाकिया किरदार है। हृतिक रोशन की फ़िल्म सुपर 30 में जम्बुरा का किरदार निभा चुके यह अभिनेता अपने कैरियर के शुरुआत से ही सभी मल्टी स्टार्स के साथ काम कर रहे हैं। आगे की फिल्मों के बारे में पूछने पर वह बताते हैं कि वह अब किसी बड़े किरदार की तलाश में हैं। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की तारीफ करते हुए अभिषेक कहते हैं कि, " राजू सर तो महान हैं, यह एक अच्छे डायरेक्टर ही नही बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी हैं, में खुशनसीब होऊँगा अगर मुझे उनके साथ दोबरा काम करने को मिले ।" अभिषेक खन्ना का लालन पोषण मुम्बई में हुआ। उनका परिवार वारणसी उत्तर प्रदेश के है। अपनी स्कूलिंग करने के बाद अभिषेक ने अपनी जीविका के लिए एक स्टूडियो में साफ सफाई का काम करना शुरू किया जहां एक डायरेक्टर की नज़र उन पर पड़ी और उसने उन्हें एक प्ले में एक किरदार दिया जिसको अभिषेक ने बखूबी निभाया, और इस तरह उनकी फिल्मी कैरियर की शुरुआत हुई। अभिषेक खन्ना कई टीवी एड के अलावा कई फिल्मों जैसे सिंघम रिटर्न्स, सनम रे, संजू, जलेबी, भारत, सुपर30 एवं कई अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment