अभिषेक बच्चन ने किए इंडस्ट्री में 20 साल पूरे. जानते हैं उनसे जुड़े मजेदार किस्से

बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड जगत में अपने 20 वर्ष पूरे कर लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपने प्रशंसकों को उन्होंने यह जानकारी दी .आजकल अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव नजर आते हैं .अभिषेक बच्चन नई नई पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर जुड़े रहते हैं .हाल ही में उन्होंने एक ऐसा किस्सा बताया जो चौंकाने वाला था. 


Abhishek Bachchan बताते हैं कि उनके पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म के सेट से उन्हें बाहर निकाल दिया गया था .इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि फिल्म पुकार की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर रमेश बहल ने उन्हें और रमेश बहल के पुत्र गोल्डी बहल को सेट से वापस वापस होटल भेज दिया था .

सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने बताया कि दरअसल मामला यह था सेट पर नकली तलवारे रखी थी जिनसे अभिषेक बच्चन और गोल्डी बहल खेल रहे थे .इस दौरान वे तलवारे टूट गई जिसकी सजा में उन्हें फिल्म सेट से वापस होटल जाना पड़ा .आपको बता दें कि गोल्डी और अभिषेक अच्छे दोस्त हैं उन्होंने फिल्म “बस इतना सा ख्वाब है” में साथ काम किया था इसके बाद गोल्डी की फिल्म" द्रोणा "में भी अभिषेक ने काम किया था हालांकि यह फिल्म बहुत सफल नहीं रही लेकिन गोल्डी और अभिषेक की दोस्ती  में कोई कमी नहीं हुई.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment