• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

सलमान के घर चोरी की कोशिश: चोर बना मेहमान, खाना खा कर गया

Vaishnavi Yadav by Vaishnavi Yadav
August 7, 2024
in बॉलीवुड, मनोरंजन
0
सलमान के घर चोरी की कोशिश: चोर बना मेहमान, खाना खा कर गया

सलमान खान उर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘भाईजान’ उन सितारों में से हैं, जिन्हें उनके स्टाइल, स्वैग और दबंग अंदाज के लिए जाना जाता है। सलमान खान न केवल एक महान अभिनेता है बल्कि वह एक बहुत अच्छे व्यक्ति भी हैं जो जरूरतमंदों की सहायता करते हैं। जहां उनकी अदाकारी ने लाखों लोगों का दिल जीत है वहीं उनकी उदारता उनके चरित्र को और भी निखरती है। हाल ही में उनका एक पुराना इंटरव्यू काफी चर्चा में बना हुआ है। उस इंटरव्यू में वे बताते हैं कि कैसे उनके घर में आए एक चोर को उन्होंने खाना खिलाया था।

प्रीति जिंटा के चैट शो में सलमान खान बताते हैं कि कैसे कई लोग पहले उनके घर पर रहा करते थे। उनमें से कई उनके और अरबाज खान के दोस्त थे और कई ऐसे अनजान लोग भी रहते थे जिनके बारे में उन्हें महीनों बाद पता चलता था। वे आगे बताते हैं कि कैसे उनके घर पर एक पार्टी के बाद एक चोर ने उनके घर पर अपनी किस्मत आजमाने का प्रयास किया था।

शो पर भाईजान कहते हैं, “एक रात घर पर ग्रैंड पार्टी के बाद अरबाज और मैं अपने बेडरूम में गए और सो गए। अचानक मेरी आंख खुली तो मैंने बड़ी-सी परछाई को अपने ऊपर देखा, वो अजीब तरह से घूम रहा था। मैंने अरबाज को जगाया और उसे खामोश रहने को कहा। फिर अंधेरे में से एक शख्स निकलकर आया और वो इतना बड़ा नहीं लग रहा था। उसको देखकर लग रहा था कि वो नाच रहा है। मैंने अरबाज को इशारा किया कि तीन की गिनती पर हम कूदेंगे। हमने उस पर काबू पा लिया और उसे बांध दिया।”

उसके बाद सलमान ने उससे पूछताछ करनी शुरू करी जिसके बाद उन्हें पता चलता है कि वह उनके घर चोरी करने के इरादे से आया था और वह नाच इसलिए रहा था क्योंकि उसने एक एक्टर के घर से वॉकमैन चुराया था। सलमान के आगे पूछताछ करने पर चोर बताता है कि उसने ₹5 भी चुराए हैं जो एक्टर के पास रखे हुए थे। इसके बाद सलमान उससे पूछते हैं कि, “क्या उसने खाना खाया है?” जिसके जवाब में वो ना कहता है और सलमान उसे खाना खिलाते हैं। वे आगे कहतें हैं, “तब तक मेरी मां आ गई थीं। उनकी मां पूंछती हैं, “ये आदमी कौन है?”तब सलमान बताते हैं कि ये चोर है। वो आगे बोलीं, ‘तो तुम इसे खाना क्यों खिला रहे हो?”

एक्टर चोर से कहते हैं कि उसके खाना खत्म हो जाने के बाद वे पुलिस को बुला लेंगे। वो बोले, “ये सुबह 6 बजे की बात है। हम उसे पुलिस स्टेशन लेकर जा रहे थे। चोर ने हमें कहा कि पुलिस के पास जाकर इतना पेपर वर्क करना पड़ेगा, इससे अच्छा है कि आप मुझे बाहर बांध दो। उसने हमें रस्सी की एक गांठ बांधने को कहा था और जब पुलिसवाले आ रहे थे तब वो किसी तरह रस्सी खोलकर निकल लिया।” यह सुनने के बाद प्रीति जिंटा सलमान से कहती है कि वो चोर अब उनकी फिल्में देखता होगा। इस पर सलमान कहते हैं कि वो शख्स उस रात किससे मिलकर गया था उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा।

Tags: Salman Khan
Previous Post

मुमताज के धर्मेंद्र-देव संग काम करने पर चिढ़ते थे राजेश खन्ना

Next Post

फैन की हरकत पर विक्रांत मैसी को आया गुस्सा, बोलें – चिड़िया घर में आए हो क्या ?

Next Post
फैन की हरकत पर विक्रांत मैसी को आया गुस्सा, बोलें – चिड़िया घर में आए हो क्या ?

फैन की हरकत पर विक्रांत मैसी को आया गुस्सा, बोलें - चिड़िया घर में आए हो क्या ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sandip Patel ने Cannes Film Festival में बढ़ाई SRHP Films की पहचान

Cannes Film Festival में दिखा Sandip Patel का ग्लोबल विजन, Film Sundown Town की शूटिंग शुरू

May 25, 2026
Santy Sharma ने वायरल 'Cockroach Janata Party' ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया "जिम्मेदार राष्ट्रवाद" का आह्वान

Santy Sharma ने वायरल ‘Cockroach Janata Party’ ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया “जिम्मेदार राष्ट्रवाद” का आह्वान

May 23, 2026
Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

May 21, 2026
श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

लखनऊ में 13 मार्च को ‘हम भारत के लोग’ कॉनक्लेव: श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

February 21, 2026
77th republic day of india

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026
चांदी की कीमत

चांदी ने रचा इतिहास: 3.05 लाख के पार पहुंचा भाव, ट्रेड वॉर की आशंका से बाजार में मची हलचल

January 19, 2026
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.