मराठी Bigg Boss - 3 शुरू होने जा रहा है

मराठी Bigg Boss - 3 : नई फिल्मों, वेब सिरीज के साथ साथ नई रियालिटी शो भी अब शुरू होने जा रहे है। कोरोना वायरस का प्रभाव अभी तक खत्म नहीं हुआ है, इसलिए स्वास्थ की देखभाल करते हुए अब आगे बढ़ रहे है। Bigg Boss सबका ही पसंदिता शो है। सभी अपना कामकाज खत्म कर के, रात को यह शो देखने पूरी तरह से तैयार हो जाते है। इस शो के कई फैन्स हैं। हिन्दी में बिग बॉस शो के 14 सीजन पूरे हुए है।   इस शो के लोकप्रियता के बाद यह शो मराठी में भी शुरू हुआ है। मराठी में बिग बॉस के 2 सीजन पूरे हुए है। पर कोरोना लॉकडाउन के वजह से गए 2 साल तक बिग बॉस शो का तीसरा सीजन आया नही। सभी फैन्स सीजन 3 की राह में है। अब इसी फैन्स के लिए एक खुशखबर है। जल्द ही बिग बॉस 3 प्रसारित होने वाला है।   कलर्स मराठी ( Colours Marathi ) ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट से इस सीजन का प्रोमो शेयर किया है। आप देख सकते है, बिग बॉस का प्रोमो शेयर किया है। आप देख सकते है; बिग बॉस का प्रोमो दिखाया है, जहां कहा गया है " दरवाजा फिरसे खुलने वाला है और एक ही आवाज आएगी; क्योंकि आ रहा है Bigg Boss Marathi 3 जल्द ही colours Marathi पर ।   इस वीडियो को देखकर फैन्स बेहद खुश हुए है। पिछले दो सीजन को भी दर्शकों ने अच्छा प्रतिसाद दिया। पिछले दोनों सीजन मराठी निदेशक, कलाकार महेश मांजेकर ( Mahesh Manjrekar )  इन्होंने होस्ट किया है। और यह सीजन भी वही होस्ट करनेवाले है।   बिग बॉस के पहले सीजन की मेघा धाडे ( Megha Dhade ) विजयी थी और दूसरे सीजन के विजेता शिव ठाकरे ( Shiv Thakre )  थे। बिग बॉस मराठी - 3 कब शुरू होगा ? साथ ही साथ टाइटल सॉन्ग कैसा होगा ? साथ ही साथ इस सीजन में कौन - कौनसे नए कलाकार शामिल होनेवाले है ? इससे सभी फैन्स उत्साहित है।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment