फिल्म एनिमल में वायलेंट किरदार निभाने के बाद क्यों चुना गया रणबीर कपूर को श्री राम के किरदार में

आजकल रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'रामायण' की शूटिंग कर रहे हैं। वह इस फिल्म में भगवान श्री राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में उनके लुक्स की कुछ तस्वीरें वायरल हो गई थी। फैंस उन्हें भगवान श्री राम के रूप में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसका पूरा क्रेडिट रामायण फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा को जाता है, क्योंकि उन्होंने ही रणबीर कपूर को श्री राम का किरदार निभाने के लिए चुना है। रणबीर कपूर जिन्हें हाल ही में एक वायलेंट किरदार में देखा गया था उनसे किसी ने यह उम्मीद भी नहीं करी होगी कि वह अगला किरदार भगवान श्री राम का निभाएंगे। तो फिर कैसे मुकेश छाबड़ा ने उन्हें इस किरदार के लिए चुना। इस बात का जवाब वो खुद 'द रणवीर शो' में देते हैं। शो में बातचीत के दौरान मुकेश बताते हैं कि उन्होंने रणबीर को इस किरदार के लिए बहुत पहले ही चुन लिया था। वह यह जानते थे कि रणबीर इस किरदार को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने बोला, "उसके चेहरे पर शांति है, वो तो चाहिए ही थी ना। नितेश तिवारी ने बहुत पहले ही सोच लिया था कि उनको कास्ट करना है। ये बहुत सही डिसीजन है।वो आपको मालूम चलेगा फिल्म आने के बाद।" लीक से बचाने के लिए घर में करी जा रही है शूटिंग फिल्म रामायण के मेकर्स ने तस्वीरों को लीक होने से बचाने के लिए साथ ही सेट को चारों ओर से कवर करने के लिए एक घर में शूटिंग करने का फैसला लिया है। यह प्लान इस फिल्म के प्रोड्यूसर निमित्त मल्होत्रा का है। इस फिल्म के मेकर्स ऐसा नहीं चाहते थे की ऑफिशल अनाउंसमेंट से पहले इसकी कोई भी झलक दर्शकों के सामने आए। सेट पर नो फोन पॉलिसी भी लगाई गई है ताकि कोई भी व्यक्ति कुछ भी लीक न कर सके। लेकिन इसके बावजूद शटरबग्स फिल्म से रणबीर और साई की फोटो को खींचने में कामयाब रहे। इसके बाद से ही फिल्म की निगरानी और भी ज्यादा तगड़ी कर दी गई है।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment