Vidya Balan का नया हॉट लुक चर्चे में

      Vidya Balan अपने नए लुक्स को लेकर हमेशा चर्चित रहती है। अपने फिल्मों के साथ साथ वह अपने अलग ड्रेसिंग को लेकर सभी को चौंका देती है। विद्या बालन ने फिल्मों में आने से पहले कई टी.वी शो में भी कार्य किया है। और साथ ही उन्होंने म्यूज़िक विडियोज, और कमर्शियल विद्यापन में भी कार्य किया है।       विद्या बालन की फिल्मों की बात करे तो उन्होंने हिन्दी फिल्मों के साथ साथ बंगाली फिल्मों में भी मुख्य किरदार निभाया है। उनकी पहली बंगाली फिल्म भालो थेको ( Bhalo Theko ) थी और साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में परिणीता ( Parineeti )  फिल्म से करियर की शुरुआत की। इस फिल्म को लेकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ उभरती अभिनेत्री के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया था। इसीके साथ उन्होंने सिने दुनिया को कई सुपरहिट फिल्में दी।       हॉट, ग्लैमरस विद्या ने कई बार अन्य भूमिकाओं के साथ पर्देपर आई है। वह फिल्म के सभी भूमिकाओं को अपनाती है और जी जान से कार्य करती है। द डर्टी पिक्चर ( The Dirty Picture ) , तुम्हारी सुलू ( Tumhari Sulu ), शेरनी ( Sherni ) जैसे फिल्मों में उन्होंने अलग भूमिकाएं निभाई है। हालही मे स्टार विद्या बालन की नटखट ( Natkhat ) शॉर्टफिल्म रिलीज हुई है। यह शॉर्टफिल्म वूट पर रिलीज हुई है, साथ ही सभी दर्शकों ने इस शॉर्टफिल्म को बहुत पसंद किया है। इस फिल्म में वह एक गरीब साधारण गृहिणी की भूमिका निभाई है।       विद्या बालन हमेशा अन्य अभिनेत्रियों से अलग पेश आती हैं। आपने देखा ही होगा किसी भी अवॉर्ड्स शो हो या समारोह के दौरान विद्या बालन ज्यादातर साड़ियों में ही पेश आती है। उनके इस नए अंदाज को देखकर उनके सभी फैन्स उनके इस फैशन को पसंद करते आए है। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी हमेशा एक्टिव रहती है।       हालही मे विद्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नया फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर में वह उन्होंने अबोली रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। और साथ ही उन्होंने नीले फूल हाथ में लिया है। Feeling So blue, that the flowers caught up my feelings यह कैप्शन उन्होंने इस तस्वीर को देते हुए, तस्वीर शेयर की है। विद्या हमेशा अपने अलग अलग साड़ियों के साथ और परफेक्ट लोकेशन को लेकर अपने फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं।       फैन्स हमेशा उनके इस तस्वीरों को लाइक्स और कमेंट्स करके विद्या के प्रति प्यार दिखाते हैं। इस तस्वीर को भी कम समय में भी फैन्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। साथ ही उन्होंने औरबकाई अलग अलग साड़ियों और परफेक्ट लोकेशन के साथ अपने सोशल मीडिया द्वारा तस्वीरे शेयर की हैं।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment