सच्चाई या एक्टिंग? खुद को ड्रग एडिक्ट बताकर मुकरी कंगना रनौत

कंगना रनौत आजकल अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहीं हैं। साथ ही उन्हें अतीत में दिए विवादित बयानों से पीछा छुड़ाना पड़ रहा है। राजनीति में कदम रख चुकी कंगना रनौत से उनके पुराने बयानों पर सवाल किए गए हैं। कंगना रनौत ने साल 2020 में खुद को ऐक्ट्रेस होने के साथ ही ड्रग एडिक्ट बताया था। अब उनके इसी बयान पर जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो वह इससे मुकर गईं। विवादित वीडियो में कंगना रनौत ने कम उम्र में घर छोड़ने की और उस दौरान आई मुश्किलों पर बात करी थी। वह बताती है कि कैसे जिंदगी में बदलाव होने के कारण उन्हें ड्रग्स का सहारा लेना पड़ा था। लेकिन लल्लन टॉप को दिए इंटरव्यू में वह अपने इस बयान से मुकर जाती हैं और इस मेथड एक्टिंग का नाम देती हैं। क्या कंगना ने किया था ड्रग्स का इस्तेमाल ? एक्ट्रेस कहती हैं, "जब आप एक प्रोटेक्टिव वातावरण में आपको सबकुछ सेफ लगता है। लेकिन जब आप परिवार का कम्फर्ट छोड़कर बाहर जाते हो तो आपको अलग-अलग चीजों का एक्सपीरिएंस मिलता है। मैं यंग थी और खुलकर जीने वाली थी। कोई भी नया एक्सपीरिएंस भले ही वो डरावना हो, लुभावना हो, सुंदर हो या डार्क हो। मुझे अपनी ओर आकर्षित करता था। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं एडिक्ट बन गई थी।" एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि यह सब एक्सपेरिमेंट उन्होंने अपने किरदार को समझने के लिए किए थे। वह अपनी फिल्म 'फैशन', 'गैंगस्टर' और 'वो लम्हे' का उदाहरण देती हैं। वह बताती है कि इन फिल्मों में उनके किरदार मेंटल हेल्थ इश्यू और शराब की लत से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें इन किरदारों को समझने के लिए ड्रग्स का इस्तेमाल करना पड़ा था। उन्होंने कहा, "मैं मेथड एक्टिंग के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही थी। मैं उन किरदारों की गहराई को समझना चाहती थी और हां, इसका मतलब है ये समझना कि वो कैसा महसूस करते हैं। लेकिन ये सब प्रोसेस का हिस्सा था। मेरी असली जिंदगी से जुड़ा नहीं था।" लोगों को स्मोकिंग करते देख बहक जाती थीं कंगना कंगना रनौत बताती है कि कैसे वह सेट पर लोगों को स्मोकिंग करता देख बहक जाया करती थीं। उन्होंने बताया, "क्योंकि तुम यंग हो, तुम बहुत खुले विचार के हो। अगर आप आज की कंगना और उसके विचारों को देखते हैं तो आपको लगता है कि वो पुरानी कंगना जैसी चीजें पा सकती है। मुझे नहीं लगता। वो क्वालिटी अब मेरे अंदर नहीं है। मेरे पास 16 साल की लड़की की मासूमियत नहीं है। मैं अब मैच्योर हो गई हूं। मुझे सही और गलत में फर्क पता है। अब अगर मुझे पता है कि रेव पार्टी हो रही है, मैं उसमें नहीं जाऊंगी। लेकिन यंग कंगना ऐसा नहीं करती।" किरदारों को समझने के लिए किया था ड्रग्स का उपयोग उन्होंने आगे कहा, "मैं तब डरी हुई थी और टीनएजर के रूप में ड्रग्स मुझे लुभाते थे। मैने 'फैशन' में एक मॉडल का रोल किया था। वो सड़कों पर पड़ी थी। मैं समझना चाहती थी कि ड्रग एडिक्ट के ड्रग्स न करने से क्या होता है, उसे कैसा महसूस होता है। उन फीलिंग्स को मुझे स्क्रीन पर दिखाना था, तो मैंने चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट किया।" जब कंगन से पूछा गया कि क्या उन्होंने हर तरह के ड्रग्स पर एक्सपेरिमेंट किया है तब उन्होंने जवाब दिया, "मैंने किसी ड्रग के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं किया। मैंने अपनी रिसर्च की। लोगों से मिली। उनसे बात की।" अचीवमेंट पर नहीं दिया जाता है ध्यान आगे कंगना सवाल करती हैं कि क्यों लोग उनकी अचीवमेंट पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वे कहती हैं, "आप इस बात पर क्यों फोकस कर रहे हैं कि मैंने ड्रग्स किए या नहीं। आप इस बात पर फोकस क्यों नहीं करते कि 15 साल की लड़की, जिसने अपना घर छोड़ दिया, जिसके पास खूब पैसा और फेम था। वो शराबी, ड्रग एडिक्ट, आइटम गर्ल और हाई सोसाइटी की कॉल गर्ल नहीं बनी। वो ऐसी बहुत सारी चीजें नहीं बनी जो दुनिया उसे बनाना चाहती थी। वो वो बनी जो आज मैं हूं।" सोशल मीडिया पर अभी भी उपलब्ध है वह पुराना वीडियो कंगना रनौत के पुराने वीडियो की बात करी जाए तो वह अभी भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखा जा सकता है। जिसमें उन्होंने कहा था, "ये वक्त बुरा वक्त नहीं है। इसके बारे में वैसे मत सोचिए। बुरा वक्त असल में अच्छा वक्त होता है। दोस्तों में 15 या 16 साल की थी जब मैं अपने घर से भाग गई थी। मुझे लगता था कि मैं अपने हाथ आगे बढ़ाकर तारे पकड़ सकती हूं। मैंने अपना घर छोड़ा और डेढ़-दो सालों में ही मैं एक स्टार और ड्रग एडिक्ट बन गई थी। मेरी जिंदगी इतनी खराब थी। मैं ऐसे लोगों के साथ थी जिनसे मुझे मौत ही बचा सकती थी। ये सब मेरे साथ तब हुआ जब मैं सिर्फ एक टीनएजर थी।"
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment