क्या फिर से शुरू हो रहा है The Kapil Sharma Show ? पढ़ें पूरी जानकारी

Bollywood News: जी हां अगर आप 'The Kapil Sharma Show' के दर्शक है तो आपके लिए अच्छी खबर है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग स्टार्ट हो गई है और 21 जुलाई से यह कॉमेडी शो ऑन एयर आ जाएगा. बता दें कि कपिल शर्मा ने पिता बनने के बाद में ब्रेक लिया था जिसके चलते फरवरी में उन्हें यह शो बंद करना पड़ा था. पिछले कुछ वर्षों से The Kapil Sharma Show कॉमेडी का सबसे शानदार टेलीविजन शो रहा है. कपिल शर्मा के करोड़ों प्रशंसक उन्हें इस शो के जरिए देखते हैं. द कपिल शर्मा शो के हर एक एपिसोड में बॉलीवुड की बड़ी सेलिब्रिटी जाकर कपिल शर्मा के शो में चार चांद लगाते हैं. टेलीविजन के मशहूर शो में कपिल शर्मा के साथ साथ भारती, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर समेत कॉमेडी एक्टर दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं रखते हैं. हालांकि कोरोनावायरस के चलते इस शो में ऑडियंस आएगी या नहीं इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिली है. द कपिल शर्मा शो में बड़े सेलिब्रिटीज का आना भी अभी मुश्किल लग रहा है.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment