द फैमिली मैन 2: जानिए क्यों है खास Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee और Samantha Akkineni स्टारिंग फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो की (द फैमिली मैन 2) The Family Man 2 का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था क्योंकि इसका पहला सीजन दर्शकों में दूसरी सीरीज को देखने की जिज्ञासा बढ़ा देता है.The Family Man सीजन 2 का इंतजार अब 4 जून को खत्म होने जा रहा है. प्राइम वीडियो की द फैमिली मैन 2 के पीछे एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) का बहुत बड़ा योगदान है. फैमिली मैन जैसी कहानी को जिस तरह के किरदार की आवश्यकता थी मनोज बाजपाई उसे वह सब कुछ देने में सफल रहे. वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग को देखने के बाद ऐसा बिल्कुल महसूस नहीं होता कि वह एक्टिंग कर रहे हैं बल्कि ऐसा लगता है मानो वह अपने किरदार को जी रहे हो.
  हालांकि इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि द फैमिली मैन में काम करने के बाद मनोज बाजपाई की फैन फॉलोइंग को तेजी से गति मिली है. यह सच है कि सिनेमा इंडस्ट्री में जब कोई प्रोजेक्ट सक्सेस होता है तो पूरी टीम को ही उसका फायदा होता है. वहीं दूसरी ओर The Family Man 2 की अभिनेत्री Samantha Akkineni ने मीडिया से बातचीत ना बताया कि हिंदी फिल्मों के लिए उन्हें पहले भी ऑफर आते रहे हैं. परंतु भाषा की समस्या के चलते वह इसके लिए कॉन्फिडेंट नहीं थी.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment