टीजर अलर्ट: 'Mishti Doi' की सफलता के बाद KBJ Entertainment अब लेकर आ रहा है 'Monya'

मुंबई : KBJ Entertainment की शॉर्ट फिल्म ‘Mishti Doi’ की शानदार सफलता के बाद, जिसे कई फिल्म फेस्टिवल द्वारा अवार्ड दिए जाने के साथ-साथ डिज्नी हॉटस्टार द्वारा भी अधिगृहीत किया गया है. केबीजे एंटरटेनमेंट एक और लघु फिल्म लेकर आ रहा है, जिसका नाम है ‘Monya' हाल ही में इस फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया जिसे लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है.

Shibu Sable द्वारा निर्देशित,जिन्होंने इस फिल्म के लेखक Jaidev Hemmady के साथ इस लघु फिल्म का सह-लेखन भी किया है. Monya फिल्म के मुख्य कलाकारों में ऋषि देशपांडे, दीपा सागर, अंकिता निकराद, अभिजीत देव, चंदन जमडे, श्रवण विचारे, अवधेश भोसले, मिलिंद उके और अन्य कलाकार हैं. शॉर्ट फिल्म के सिनेमैटोग्राफर भावेश रावल है और बैकग्राउंड स्कोर अनुराग गोडबोले ने तैयार किया है. प्रोजेक्ट के आर्ट डायरेक्टर Ajay Chaudhry, कॉस्टयूम डिजाइनर Amruta V.,एडिटर Kedar Gogate जबकि साउंड डिजाइनर Abhijit Shreeram Deo है.

जैसा कि टीजर से देखा जा सकता है, ‘Monya' एक ऐसे पात्र मोहन देशपांडे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सामान्य मध्यवर्गीय परिवार का व्यक्ति है. निर्माताओं के अनुसार, कहानी के पात्र की विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद, क्लाइमेक्स में फिल्म एक प्रेरणादायक संदेश देने का सफल प्रयास करती है.

KBJ Entertainment के बैनर तले फिल्म के निर्माता Harshada Patankar और Swar Patankar है. जानकारी के अनुसार इस फिल्म को इसी महीने दर्शकों के बीच लाया जाएगा.

Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment