'स्त्री 2' बनने जा रही है इस साल की सबसे बड़ी फिल्म, 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है आज

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' ने थिएटर्स में धमाल मचा दिया है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को देशभर में सभी लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे कस्बों में भी यह फिल्म छा गई है। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल तो जीता ही है साथ ही लगातार ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है। केवल 7 दिनों में ही 'स्त्री 2' दो नए लैंडमार्क पार करने वाली है। सोमवार के दिन रक्षाबंधन होने के कारण इस फिल्म ने बीते शुक्रवार से भी ज्यादा कमाई करी। मंगलवार को वर्किंग डे होने के बावजूद इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई करते हुए यह साबित कर दिया है कि आने वाले कुछ दिनों तक इसकी रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगने वाला है और बुधवार तक यह फिल्म दो बड़े लैंडमार्क के करीब पहुंच गई है। मंगलवार को 'स्त्री 2' ने 26.80 करोड़ की कमाई के साथ 269 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को भी सिनेमाघरों में इस फिल्म का कमाल दिखाई दिया और इसी के साथ 'स्त्री 2' ने 7वें दिन 20 करोड़ रुपए की कमाई करी है। स्त्री 2 के फाइनल आंकड़े सामने आने के बाद ऐसा प्रतीत होता है इसका नेट इंडिया कलेक्शन 290 करोड़ के करीब पहुंच सकता है। अब तक 'कल्की 2898 AD' 2024 में भारत की सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 293 करोड़ रुपए था। लेकिन यह रिकॉर्ड जल्द ही 'स्त्री 2' जो की बुधवार को 290 करोड़ की कमाई कर चुकी है अपने नाम कर लेगी। माना जा रहा है यह गुरुवार को दोपहर से पहले ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी और इसी के साथ स्त्री 2 का इंडिया कलेक्शन 300 करोड़ के पार हो जाएगा। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन केवल 6 दिनों में 370 करोड़ के पार पहुंच गया था और बुधवार के बाद यह आंकड़ा 400 करोड़ के और भी नजदीक पहुंच गया है। बुधवार की कमाई से अगर 'स्त्री 2' 400 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं करती है तो यह तय है की गुरुवार सुबह के पहले शोज में ही वो यह कमाल भी दिखा जाएगी।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment