• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

‘स्त्री 2’ बनने जा रही है इस साल की सबसे बड़ी फिल्म, 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है आज

Vaishnavi Yadav by Vaishnavi Yadav
August 22, 2024
in बॉलीवुड, मनोरंजन
0
स्त्री 2 ने दूसरे दिन ही करी ताबड़तोड़ कमाई, पठान के ओपनिंग रिकॉर्ड को पिछाड़ते हुए बनी 2024 की सबसे बड़ी फिल्म

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने थिएटर्स में धमाल मचा दिया है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को देशभर में सभी लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है।

दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे कस्बों में भी यह फिल्म छा गई है। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल तो जीता ही है साथ ही लगातार ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है। केवल 7 दिनों में ही ‘स्त्री 2’ दो नए लैंडमार्क पार करने वाली है।

सोमवार के दिन रक्षाबंधन होने के कारण इस फिल्म ने बीते शुक्रवार से भी ज्यादा कमाई करी। मंगलवार को वर्किंग डे होने के बावजूद इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई करते हुए यह साबित कर दिया है कि आने वाले कुछ दिनों तक इसकी रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगने वाला है और बुधवार तक यह फिल्म दो बड़े लैंडमार्क के करीब पहुंच गई है।

मंगलवार को ‘स्त्री 2’ ने 26.80 करोड़ की कमाई के साथ 269 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को भी सिनेमाघरों में इस फिल्म का कमाल दिखाई दिया और इसी के साथ ‘स्त्री 2’ ने 7वें दिन 20 करोड़ रुपए की कमाई करी है। स्त्री 2 के फाइनल आंकड़े सामने आने के बाद ऐसा प्रतीत होता है इसका नेट इंडिया कलेक्शन 290 करोड़ के करीब पहुंच सकता है।

अब तक ‘कल्की 2898 AD’ 2024 में भारत की सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 293 करोड़ रुपए था। लेकिन यह रिकॉर्ड जल्द ही ‘स्त्री 2’ जो की बुधवार को 290 करोड़ की कमाई कर चुकी है अपने नाम कर लेगी। माना जा रहा है यह गुरुवार को दोपहर से पहले ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी और इसी के साथ स्त्री 2 का इंडिया कलेक्शन 300 करोड़ के पार हो जाएगा।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन केवल 6 दिनों में 370 करोड़ के पार पहुंच गया था और बुधवार के बाद यह आंकड़ा 400 करोड़ के और भी नजदीक पहुंच गया है। बुधवार की कमाई से अगर ‘स्त्री 2’ 400 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं करती है तो यह तय है की गुरुवार सुबह के पहले शोज में ही वो यह कमाल भी दिखा जाएगी।

Tags: Bollywoodbollywood celebritiesRaj Kumar RaoShraddha KapoorStree2
Previous Post

सैफ के बाद अब मुकेश छाबड़ा का रामायण पर विवादित बयान: ‘वो प्यार में बदला लेना चाहते थे…’

Next Post

फिल्म एनिमल में वायलेंट किरदार निभाने के बाद क्यों चुना गया रणबीर कपूर को श्री राम के किरदार में

Next Post
फिल्म एनिमल में वायलेंट किरदार निभाने के बाद क्यों चुना गया रणबीर कपूर को श्री राम के किरदार में

फिल्म एनिमल में वायलेंट किरदार निभाने के बाद क्यों चुना गया रणबीर कपूर को श्री राम के किरदार में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Garroor MAD4MUSIC

MAD4MUSIC का ‘गरूर’ बना डिजिटल हिट, 14 मिलियन व्यूज़ पार

June 30, 2025
Meena Kumari biopic में नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी

Meena Kumari biopic में नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी

June 23, 2025
फिल्म सिटी में लगी आग से राख हुआ 'अनुपमा' (Anupama) का सेट, कलाकार बाल-बाल बचे

फिल्म सिटी में लगी आग से राख हुआ ‘अनुपमा’ (Anupama) का सेट, कलाकार बाल-बाल बचे

June 23, 2025
काजोल की Film Maa

काजोल की Film Maa : रहस्य, रोमांच और देवी शक्ति से भरपूर 27 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

June 22, 2025
Gonda Samajwadi Party Leader Suraj Singh

उत्तर प्रदेश गोंडा समाजवादी नेता सूरज सिंह की मुंबई यात्रा ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

June 21, 2025
Santy Sharma made his Bollywood debut with Housefull 5,

Santy Sharma ने Housefull 5 के साथ किया धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू, एंथम ट्रैक में दी अपनी आवाज़

June 7, 2025
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.