ऊर्फी जावेद की इस ड्रेस को देखकर अंडे फेंकने का करेगा मन

ऊर्फी जावेद एक से बढ़कर एक आउटफिट पहन कर लोगों का मनोरंजन करती रहती है. जैसे ही वह कोई नया आउटफिट पहनकर उसका फोटो अपलोड करती है तो कुछ घंटे में ही वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. उनके आउटफिट्स पर लोग उन्हें ट्रोल करते रहते हैं लेकिन उन्हें इस बात से थोड़ा सा भी फर्क नहीं पड़ता. और भी अपने आउटफिट के साथ हमेशा क्रिएटिविटी करती रहती है. हमेशा ही कुछ यूनिक और अलग पहन कर आती है. हाल ही में उन्होंने ब्लैक कलर का गाउन पहना था जिसमें ताली बजाते ही तितलियां और फूल बाहर निकलने लगे थे. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. लेकिन आज ऊर्फी ने कुछ एक यूनिक ड्रेस पहनी है जो शायद किसी ने ना पहनी हो. ऊर्फी जावेद ने ब्लैक कलर की टॉप के साथ व्हाइट स्कर्ट पहनी है और वह स्कर्ट कपड़े की नहीं बल्कि अंडों की है. जी हां आपने सही सुना, मिस जावेद ने अंडों से बनी स्कर्ट पहनी है. उससे पहले की पोस्ट में उन्होंने अंडे की फोटोस डाली थी और कैप्शन में लिखा था कि गैस करें. लेकिन आज की पोस्ट में उन्होंने यह ड्रेस पहनी है जिस पर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं.
ऊर्फी ने नीचे कैप्शन में लिखा है अंडे का फंडा. एक यूजर ने लिखा है अंडे वाली आ गई है, दूसरे यूज़र ने लिखा है दुकान के सारे अंडे खत्म, खत्म तीसरा यूजर लिखता है एक प्लेट आमलेट लगाना तीसरी यूज़र ने कमेंट किया है अब इसके पीछे मुर्गा लग जाएगा, चौथा यूजर लिखता है बस यही देखना बाकी था कोई इसको अच्छे कपड़े दिलाओ यार, पांचवे यूजर ने लिखा कुछ दिनों में मांस मछली लटका कर घूमेगी यह लड़की, कुछ लोगों को उनकी ड्रेस बहुत अच्छी लग रही है. हमेशा की तरह ही उर्फी का यह वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता जा रहा है. यह कोई नई बात नहीं है जब भी ऊर्फी कोई नई ड्रेस पहनती है इंटरनेट पर तेजी से उसकी फोटोस वायरल हो जाती हैं.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment