Sanjay Dutt बने पहले बॉलीवुड एक्टर जिन्हें मिला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का Golden Visa

Bollywood News: बात अगर बॉलीवुड की हो और उसमें संजय दत्त (Sanjay Dutt) का नाम ना हो ऐसा हो नहीं सकता. हाल ही में संजय दत्त को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का गोल्डन वीजा मिला है. खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात को जैसे ही पोस्ट किया संजय दत्त न केवल भारत की बल्कि UAE की सुर्खियों में भी छा गए. आपको बता दें कि संजय दत्त और उनका परिवार अधिकतर समय दुबई में ही रहते हैं. अब गोल्डन वीजा मिलने के बाद उन्हें वहां 10 साल तक रहने की इजाजत मिल गई. संजय दत्त (Sanjay Dutt ) पहले बॉलीवुड एक्टर हैं जिन्हें यूएई का गोल्डन वीजा मिला हैं. अपनी खुशी जाहिर करते हुए बॉलीवुड बाबा संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर गोल्डन वीजा के साथ फोटो शेयर करते हुए यूएई के अधिकारियों को धन्यवाद दिया. बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने के बाद संजय दत्त अब अगली फिल्म शमशेरा और kgf2 में नजर आने वाले है. केजीएफ की सफलता के बाद kgf2 में संजय दत्त की एंट्री ने दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment