विनोद खन्ना को याद करते हुए सलमान खान हुए भावुक, 73वें जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि.

विनोद खन्ना के 73वें जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए सलमान खान भावुक हो गए. सलमान खान ने उनके बारे में बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. दबंग 3 की पूरी टीम के साथ उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा कि आज dabang3 की शूटिंग भी पूरी हुई है और उनके फेवरेट विनोद खन्ना एक महान कलाकार का जन्मदिन भी आज ही है .यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है.

विनोद खन्ना के 73वें जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए सलमान खान भावुक हो गए

कुछ ही घंटों पहले सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से dabangg3 का एक और पोस्टर जारी किया जिसमें किच्चा सुदीप  नजर आ रहे हैं वह इस फिल्म में नेगेटिव रोल कर रहे हैं पोस्टर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा कि विलेन जितना बड़ा हो उससे मिलने में उतना ही मजा आता है.

विलेन जितना बड़ा हो उससे मिलने में उतना ही मजा आता है

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बेहतरीन इंसान है. भाईजान की दबंग स्टाइल उनके फैंस और दर्शकों को हमेशा से बेहद पसंद है. इसलिए आज भी दर्शक और उनके फैंस सलमान खान के हर एक मूवी का इंतजार करते हैं.

कुछ दिन पहले दबंग 3 (Dabang3) का टीजर भी रिलीज किया गया था. सलमान खान के हर एक किरदार को दर्शक बेहद पसंद करते आए. दबंग 3 (Dabang) फिल्म में सलमान खान एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में है. इसमें भी सलमान खान के किरदार का नाम चुलबुल पांडे है. दबंग (Dabang) फिल्म में जिस किरदार में भाई जान को हम सब ने देखें थे, उसी किरदार में दोबारा दबंग 3 में देखने को दर्शकों को मिलेगा.

दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा भी है, सोनाक्षी के किरदार का नाम रज्जो है. फिल्म मैं साई मांजरेकर ने भी काम किया है. इस फिल्म का निर्देशक प्रभु देवा (prabhu Deva) है. इस फिल्म का लेखन दिलीप शुक्ला और डायलॉग एलोके उपाध्याय ने लिखें है.और निर्माता खुद सलमान खान है. यह फिल्म सलमान खान फिल्म एंड अरबाज खान प्रोडक्शन संबंधित बैनर के तले बनी है.

Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment