Sakshi Film के अभिनेता Vikram Mastal और Madhumita Biswas ने दिया प्रकाश जावड़ेकर को धन्यवाद

सिनेमा हॉल को 100% क्षमता के साथ पुनः प्रारंभ करने के लिए 2021 की पहली बड़ी Film Sakshi के अभिनेता Vikram Mastal और अभिनेत्री Madhumita Biswas ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर को धन्यवाद दिया. आपको बता दें कि यह फिल्म C.R Films के बैनर तले बनी है फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर Ajay Ram है और REA CARPORATION के SARDAR KISHAN SINGH फिल्म के प्रेजेंटर है.

प्रोड्यूसर डायरेक्टर अजय राम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि लाखों की संख्या में लोग फिल्म उद्योग पर निर्भर है लगभग 1 साल से कोरोना महामारी के कारण यह सभी बेरोजगार हो गए थे.सूचना एवं प्रसारण मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर का सिनेमाघरों को 100% ऑक्युपेंसी क्षमता के साथ खोलने का फैसला सिनेमा से जुड़े लोगों के लिए बेहद खुशी लेकर आया है.

Sakshi Film कोरोना काल के बाद 2021 की बड़ी फिल्मों में से एक होगी. 12 फरवरी को सिनेमाघरों रिलीज हो रही फिल्म की मुख्य भूमिका में विक्रम मस्ताल (Actor Vikram Mastal) ,(मधुमिता विश्वास) Actress Madhumita Biswas, (श‍िवा रिनदानी )Shiva Rindani,Yugansh Juneja और (नरेंद्र बेदी) Narendra Bedi जैसे सितारे नजर आएंगे.

Sakshi Film एक हॉरर स्टोरी है जिसका Official Trailer ज़ी म्यूजिक कंपनी पर रिलीज किया जा चुका है. फिल्म के ट्रेलर को देखकर ऑडियंस के अच्छे रिव्यू आ रहे हैं माना जा रहा है कि वेलेंटाइन वीक में दर्शकों के लिए यह एक अच्छी फिल्म साबित हो सकती है.

Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment