चुलबुली कहानी बयां करता है Saath Tera म्यूजिक वीडियो, दर्शकों को पसंद आई Sushant Pujari और Aaria K की एक्टिंग

Saath Tera Music Video, Sushant Pujari और Aaria K मुख्य भूमिका में : सेवन यूनीक फिल्म्स ने अपना नवीनतम म्यूजिक वीडियो Saath Tera मुंबई में शानदार पार्टी के साथ रिलीज किया. पहली नजर में ही इस म्यूजिक वीडियो ने प्रशंसकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है. इस वीडियो में डायरेक्टर Paraag Prayas द्वारा खूबसूरत एक्ट्रेस Aaria K और Sushant Pujari को एक चुलबुली और चंचल कहानी के रूप में स्कूल यूनिफार्म पहने दिखाया गया है.
आरिया के और आदित्य गिरी द्वारा निर्मित, "साथ तेरा" संगीतकार मल्हार-यश और बॉलीवुड सिंगर अमन त्रिखा की मोहक आवाज के साथ यह म्यूजिक वीडियो खूबसूरत कहानी को दिखाता है. जिसके परिणाम स्वरूप एक मनोरम और मधुर गीत जो दर्शकों को अपने जादुई माहौल में डुबो देता है. मीडिया से बातचीत में, आरिया के ने खुलासा किया कि "साथ तेरा" उनकी कई रोमांचक म्यूजिक वीडियोस में से एक है. अभिनेत्री ने पहले ही छह अन्य गानों की शूटिंग पूरी कर ली है, जो सभी जल्द ही SEVEN UNIQUE FILMS बैनर तले रिलीज़ किए जाएंगे. आरिया के पिछले हिंदी और पंजाबी गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है. इसके अलावा वह नानू की जानू हिंदी फिल्म में भी नजर आ चुकी है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि " मैं मीडिया के जरिए सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा करती हूं, क्योंकि मेरे सभी प्रोजेक्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है. उम्मीद करती हूं कि मेरे आगामी सभी गाने दर्शकों को बेहद पसंद आएंगे." कार्यक्रम के दौरान सेवन यूनिक फिल्म्स द्वारा बैनर के आगामी म्यूजिक वीडियोस का ट्रेलर रिलीज किया गया. Sushant Pujari ने कहा कि म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान उनका एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि जब उन्होंने यह गाना सुना तो उन्हें यह काफी पसंद आया. खूबसूरत गाने को सुनते ही उन्होंने इस गाने में एक्टिंग करने के लिए हां कर दी. शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी एंजॉय किया.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment