Romil Chaudhary, Atul Parchure व Rajkumar Kanojia भी देखेंगे नुमाइश की आगामी वेब सीरीज में

बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे नुमाइश प्रोडक्शन ने जहां एक और बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह को बतौर निर्देशक साइन किया है. वही शावर अली (Shawar Ali), गुरलीन चोपड़ा (Gurleen Chopra), एकता , ज़ैद शेख जैसे दिग्गजों को बतौर कलाकार साइन किया है. इसी क्रम में अब रोमिल चौधरी( Romil Chaudhary), अतुल परचुरे (Atul Parchure), राज कुमार कनौजिया (Rajkumar Kanojia ), अनुराग सिंह तोमर जैसे कलाकार भी इस शानदार वेब सीरीज का हिस्सा होंगे. रोमिल चौधरी (Romil Chaudhary) के अनुसार वह एक अच्छी वेब सीरीज के इंतजार में थे और क्योंकि दुष्यंत प्रताप सिंह उनके बेहद अच्छे मित्र हैं और साथ ही एक सुलझे हुए निर्देशक हैं तो वह इस प्रोजेक्ट के लिए ना नहीं कर सके. उनके शब्दों में उन्हें इस वेब सीरीज की कहानी बेहद पसंद आई है ,साथ ही वे इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हैं. वही अतुल परचुरे के अनुसार वेब सीरीज उनके लिए एक कौतूहल के साथ-साथ नूतन प्रयोग का भी विषय है और दुष्यंत प्रताप सिंह के लिए वह ना नहीं कह सकते वही नुमाइश के प्रोड्यूसर पार्टनर आयुष गोयल के अनुसार अपने पहले प्रोजेक्ट में ही इतने बेहतरीन कलाकारों व तकनीशियन के साथ काम करना अपने आप में बेहद खुशी का विषय है.  
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment