Riteish - Genelia Deshmukh - रितेश और जेनेलिया फिरसे एकसाथ नजर आएंगे आगामी फिल्म के जरिए

      Riteish - Genelia Deshmukh -  बॉलीवुड न्यूज - बॉलीवुड के काफी चर्चित कपल्स में से एक है रितेश और जेनेलिया देशमुख। सोशल मीडिया के साथ साथ अब वह आगामी फिल्मों में भी एक्टिव नजर आ रहे है। हालही में उन्होंने उनकी आगामी मराठी फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर विडियो और फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया है। इसीके साथ अब वह अपनी आगामी फिल्म मिस्टर मम्मी ( Mister Mummy ) के जरिए काफी सालों के साथ पर्दे पर एक साथ नजर आनेवाले है।        आपने देखा हि होगा सोशल मीडिया पर जेनेलिया और रितेश कि गुड न्यूज कि खबरे दिखाए देती थी। सभी को यही सवाल था कि फिरसे देशमुख घर में एक नन्हा मेहमान आनेवाला है। हालाकी उन्होने इस गुड न्यूज को सभी दर्शकों के सामने लाया है। जेनेलिया और रितेश तैयार है अपनी आगमी फिल्म मिस्टर मम्मी के जरिए पर्दे पर आने। इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हुआ है। काफी लोगों ने उन्हे बधाईयां दि है।     हालाकी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होती नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि जेनेलिया प्रेग्नेंट हैं। मजाक यह है कि रितेश प्रेग्नेंट भी लग रहे हैं। बेशक ये खबर किसी रियल प्रेग्नेंसी की नहीं बल्कि किसी फिल्म की है।      जेनेलिया और रितेश आने वाले लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते रहेंगे। रितेश और जेनेलिया ने अब तक तीन फिल्मों में साथ काम किया है। वे पहली बार 2003 की फिल्म तुझे मेरी कसम में मिले थे। इसके बाद उन्होंने मस्ती, तेरे नाल लव हो गया नाम की फिल्म बनाई।     
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment