Film Lethal Trip की मुख्य भूमिका में दिखेंगे Rishabh Jain, Renaissance Motion Pictures बैनर के तले बनी फिल्म

हाल ही में Actor Rishabh Jain स्टारिंग हिंदी Film Lethal Trip का फर्स्ट लुक और म्यूजिक लॉन्च किया गया. म्यूजिकल ट्रेलर और फिल्म के गानों के रिलीज होने के बाद सिनेमा बाजार में इस फिल्म की चर्चा शुरू हो गई है. कई फिल्मी पंडितों ने अपने अनुभव से बताया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है.
  आपको बता दें कि Film Director Vikrant dev द्वारा Lethal Trip का डायरेक्शन किया गया है. फिल्म के स्क्रीनप्ले डायलॉग Rajan aggarwal जबकि स्टोरी YASHWANT और Neelam Films द्वारा लिखी गई है. इस फिल्म में Actor Rishabh Jain के अलावा SAREH FAR,LADA LUCKY, SANJAY SUJITABH, SIDDHARTH JAIN,BHARAT,SAMEER SIDDIQUI और DEEPIKA जैसे कलाकार दिखाई देंगे. मीडिया से बातचीत में Rishabh Jain ने बताया कि वह Lethal Trip फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, जिसका कारण है कि फिल्म की कहानी दर्शकों में पर्याप्त रोमांच पैदा करने के लिए सक्षम है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आएगी.
  फिल्म के डायरेक्टर Vikrant dev और Renaissance Motion Pictures के पदाधिकारियों ने बताया कि यह फिल्म नवंबर माह में ऑल इंडिया रिलीज की जाएगी. इसी के साथ कई बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए भी फिल्म को डिजिटल माध्यम से भी रिलीज किया जाएगा.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment