Businessman Turned Singer Ram Shetty का सोंग बहुत जल्द होगा रिलीज़, म्यूजिक डायरेक्टर Vardan Singh ने दिखाया विश्वास

आजकल म्यूजिक एलबम्स का क्रेज़ युवाओं के सर चढ़कर बोल रहा है। चाहे कोई म्यूजिक लवर हो या अन्य कोई, सभी आजकल म्यूजिक एन्जॉय करते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप गायिकी की कई प्रतिभाएं भी उभरकर सामने आरही है। ऐसी ही प्रतिभाओं में से एक नाम है, बिज़नेस मैन टर्न्ड सिंगर राम शेट्टी (Businessman Turned Singer Ram Shetty) का। जी हां, राम शेट्टी, एक बिज़नेस मैन जो हमेशा से गायिकी में रुचि रखते थे और बहुत जल्द उनकी खूबसूरत आवाज़ ऑडियंस को सुनने को मिलेगी। Vardan Singh Ram Shetty Singer बॉलीवुड मैस्कॉट  को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान म्यूजिक डायरेक्टर वरदान सिंह (Music Director Vardan Singh) ने बताया कि उन्होंने राम शेट्टी (Ram Shetty Singer) के अंदर के गायक को पहली बार में ही पहचान लिया था। म्यूजिक डायरेक्टर का कहना है कि राम शेट्टी एक साधारण सिंगर नही हैं, वह एक ऐसे सिंगर हैं जो क्षितिज से परे देखते हैं, जिसका परिणाम बहुत जल्द दर्शकों के सामने होगा। साथ ही वरदान सिंह (Vardan Singh) ने बताया उन्होंने राम शेट्टी की आवाज़ में कई खूबसूरत सांग रिकॉर्ड किये हैं। म्यूजिक डायरेक्टर के अनुसार ऑडियंस राम शेट्टी की आवाज़ को बेहद पसंद करेंगी। वरदान सिंह के गानों में पहले की तरह मेलोडी बनी रहेगी। Ram Shetty Singer Vardan Singh पेशे से बिजनेसमैन राम शेट्टी (Ram Shetty Singer) Supreme Gold Irrigations Ltd के MD हैं, जो गायिकी में बेहद रुचि रखते हैं। कुमार शानू (Kumar Sanu) के बहुत बड़े फैन राह चुके राम शेट्टी (Ram Shetty) के लिए गायिकी सिर्फ शौक ही नही, बल्कि उसके लिए वह बेहद मेहनत भी करते हैं। म्यूजिक डायरेक्टर वरदान सिंह (Vardan Singh) के एक बयान के अनुसार राम शेट्टी गायिकी के लिए रोज़ रियाज़ करते हैं, और गायिकी की बारीकियों को समझने के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment