Naushad Ahmad के डायरेक्शन में Qaseem Haider Qaseem का नया गाना Sambhal Jao जल्द रिलीज़ होने वाला है

जाने माने एक्टर और लिरिसिस्ट Qaseem Haider Qaseem जल्द ही दर्शकों के लिए एक नया गाना लेकर आ रहे हैं| गाने का नाम है Sambhal Jao. यह एक रोमांटिक सूफी गाना है और इसके लिरिक्स आपके दिल को छू जायेंगे| Qaseem Haider Qaseem द्वारा लिखे गए खूबसूरत लिरिक्स को अपनी आवाज़ दी है Zakir Sadani ने| इस गाने का टीज़र जल्द ही रिलीज़ होने वाला है| गाने में Qaseem के साथ नज़र आएँगी Navya Singh और Nandini Singh. इस म्यूजिक वीडियो में एक लव ट्रायंगल दिखाया गया है| यह गाना गोवा की एक खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है| एक बातचीत के दौरान Qaseem बताते हैं की Sambhal Jao एक साफ़ सुथरा रोमांटिक सूफी गाना है| Qaseem अपने करियर में कई वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोस कर चुके हैं| वे उम्मीद करते हैं की उनके नए सांग Sambhal Jao को भी ऑडियंस उतना ही प्यार देगी जितना अब तक देती आयी है | Qaseem के साथ काम करने को अपना सौभाग्य बताते हुए एक्टर और मॉडल Navya Singh कहती हैं की उन्हें इस म्यूजिक वीडियो पर काम करके काफी आनंद आया और Qaseem एक सुलझे इंसान है जो अपनी टीम को हमेशा सपोर्ट करते हैं | BB Entertainment द्वारा प्रस्तुत इस गाने को प्रोडूस किया है Pramod Mandal ने और इसके डायरेक्टर हैं Naushad Ahmad.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment