Qaseem Haider Qaseem और Shreya Kulkarni के सोंग 'Mere Sath Chalo' के रिलीज़ पर पहुँचे Vindu Dara Singh

एसएच म्यूजिक (SH Music) और बीबी एंटरटेनमेंट (BB Entertainment) के बैनर तले बना रोमांटिक हिंदी गाना 'मेरे साथ चलो (Mere Sath Chalo)' आज रिलीज हो गया। इस गाने में एक्टर क़ासिम हैदर क़ासिम (Qaseem Haider Qaseem) और एक्ट्रेस श्रेया कुलकर्णी (Shreya Kulkarni) नज़र आ रही हैं, जबकि इसे निर्देशित किया है नौशाद अहमद (Naushad Ahmed) ने। यह गाना इमरान नज़ीर खान, मसरूर चौगले, अंजली कपूर, शिफा मेनन, बिंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh), नव्या सिंह, हामिद अली, अभिषेक अवस्थी और सलीम ज़ैदी जैसे दिग्गज लोगों के बीच रिलीज किया गया, जिन्होंने गाने की सक्सेस की कामना की। वहीं, फैंस को भी इस गाने का बड़ी बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। उन्हें यह गाना बेहद पसंद भी आ रहा है। यह गाना यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाना 'मेरे साथ चलो (Mere Sath Chalo)' अभिजीत चौहान और अमित शर्मा ने आवाज दी है। इसे कंपोज प्रशांत सिंह और मिक्स सिद्देश कुलकर्णी ने किया है। वहीं इस गाने के बोल खुद क़ासिम हैदर क़ासिम ने लिखे हैं। प्रोड्यूसर एन के मूसवी हैं। इस गाने से श्रेया कुलकर्णी डेब्यू कर रही हैं। गाने में उनकी केमेस्ट्री क़ासिम हैदर क़ासिम (Qaseem Haider Qaseem) के साथ बेहद फिट है। दोनों एक मंजे हुआ कलाकार के रूप में स्क्रीन पर नज़र आ रहे हैं, जिनकी अदाकारी की सबों ने प्रशंसा की है। खुद श्रेया ने अपने इस गाने के लिए मेकर्स का शुक्रिया किया और दर्शकों से कहा कि वे इस गाने को खूब प्यार दें।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment