Pushpa 2 - टॉलीवुड फिल्म पुष्पा का दूसरा पार्ट भी होगा जल्द हि रिलीज

        Pushpa - The Rise - बॉलीवुड के साथ साथ टॉलीवुड कि भी कई फिल्में कम समय में हि सुपरहिट हो गए और साथ हि उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कि है। ऐसे में हि हालही में रिलीज हुई टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun )  और रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna ) कि फिल्म पुष्पा - द राइज इस टॉलीवुड फिल्म ने दो दिन में हि बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। कम समय में हि यह फिल्म बेहद सुपरहिट हुई।        सोशल मीडिया ओपन किया जाए तो सभी रील्स विडियो पर इस फिल्म के हि गानों कि धुन नजर आ रही है। इस फिल्म कि कहानी के साथ साथ गानों को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। टॉलीवुड कि सुपरहिट फिल्म पुष्पा हिंदी में भी एमजोन प्राइम वीडियो इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। इसीके साथ अब सभी राह देख रहे है, इस फिल्म के अगले पड़ाव को लेकर।        इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। सोशल मीडिया पर भी फिल्म की चर्चा थी। सोशल मीडिया पर फिल्मी गानों से लेकर डायलॉग्स तक कई चीजें वायरल हो रही हैं। पुष्पा के गाने और डायलॉग्स काफी पॉपुलर हैं. 'पुष्पा' को हिंदी में रिलीज करने के पीछे गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के निदेशक मनीष शाह का हाथ था, उन्होंने फिल्म के अधिकार खरीदे और बाद में इसे हिंदी में रिलीज किया।       पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म ने सिर्फ 3.33 करोड़ों कि कमाई कि थी। लेकिन क्रिसमस के बाद फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी और आज यह 90 करोड़ तक पहुंचने में कामयाब रही है। मनीष शाह ( Manish Shah)  ने बताया कि 'पुष्पा 2- द रूल' की शूटिंग इस साल मार्च या अप्रैल में शुरू हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्माता काम पूरा होने के बाद जल्द ही फिल्म का दूसरा भाग रिलीज करेंगे।       हालाकी पुष्पा 2 ( Pushpa 2 ) इस साल तो रिलीज नहीं होनेवाली है, क्योंकि इस फिल्म के शूटिंग के लिए बहुत समय लगानेवाला है। पुष्पा 2 की शूटिंग करीब 250 दिनों तक चलेगी। 'पुष्पा' के पहले पार्ट की शूटिंग 210 दिनों तक चली थी। इसलिए उनकी परफॉर्मेंस का फैसला शूटिंग पर ही होगा। अगर कोरोना या किसी अन्य समस्या के कारण लॉकडाउन होता है, तो फिल्म को रिलीज होने में कुछ समय लग सकता है। पुष्पा 2 के 2023 तक रिलीज होने की उम्मीद है।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment