कोलंबो में हुआ Dushyant Pratap Singh द्वारा निर्देशित फिल्म Zindagi Shatranj Hai का पोस्टर लॉन्च

बॉलीवुड डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म Zindagi Shatranj Hai का पोस्टर "इंडो श्रीलंका बांड अवार्ड" कार्यक्रम के दौरान श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के बीच रिलीज हुआ. इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह (Dushyant Pratap Singh), फिल्म के प्रड्यूसर आनंद प्रकाश (Anand Prakash) और श्रीलंका के कलाकार उपस्थित रहे.
Zindagi Shatranj Hai
Film Zindagi Shatranj Hai
आपको बता दें कि यह अवॉर्ड शो श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के प्रसिद्ध BMICH परिसर में संपन्न हुआ. मीडिया से बातचीत में बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि "Zindagi Shatranj Hai" 20 जनवरी 2023 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है. Zindagi Shatranj Hai फिल्म की मुख्य भूमिका में Hiten Tejwani, Hemant Pandey, Bruna Abdullah, Shawar Ali, Arjumman Mughal, Ekta Jain जैसे बॉलीवुड सितारे दिखाई देंगे. M. Salim फिल्म के लेखक हैं जबकि फिल्म के प्रड्यूसर Anand Prakash, Mrinalini Singh और Faheem R. Qureshi है. डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह लगातार अपने प्रोजेक्ट के चलते चर्चा में बने रहते हैं. फिल्म Zindagi Shatranj Hai पर विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है. उन्हें पूरा विश्वास है कि दर्शकों को उनका यह कांसेप्ट बहुत पसंद आएगा.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment