इंटरनेट पर आए दिन इस तरीके की वीडियो आती रहती है जो लोगों को काफी फनी लगाती हैं. इस पोस्ट के माध्यम से हम भी आपसे निवेदन करते हैं कि गर्मी में किसी न किसी प्रकार से किसी न किसी जानवर की मदद जरूर करें या तो आप चिड़िया के लिए पानी रख सकते हैं या गाय कुत्ते के लिए पानी का अरेंजमेंट कर के मोहल्ले के बाहर रख सकते हैं. आपकी थोड़ी सी मेहनत किसी जानवर को भीषण गर्मी से बचा सकता है. और किस प्रकार से आप जानवरों की मदद कर सकते हैं कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें
Mumbai की गर्मी में स्विमिंग पूल में नहाते नजर आए बन्दर
Mumbai: जैसा कि आपको पता है मुंबई में गर्मी अभी अपने जोर पर है और मौसम काफी ज्यादा गर्म हो रहा है. अगर बात करें मुंबई के टेम्प्रेचर की तो वह 2024 में 33 से 38'C तक चल रहा है. ऐसे में हर जीव अपने आप को किसी न किसी तरह से ठंडक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिस में देखा जा सकता है कि छह-सात बंदरों का एक ग्रुप बोरीवली की किसी प्राइवेट हाउसिंग स्विमिंग पूल में नहाते और एंजॉय करते नजर आया. वीडियो में आप देख सकते है की वे काफी ज्यादा एंजॉय कर रहे है और इस गर्मी को अपने आप से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं.
सोशल मीडिया एक्स पर हुआ वायरल:
सबसे पहले वीडियो मुंबई मार्च नाम के ट्विटर पेज पर अपलोड हुआ, जिसमें हैश टैग लगाकर लिखा गया "मंकीस आर बैक, स्विमिंग एट रहेजा बोरीवली, एंजॉयिंग द मुंबई हिट", वीडियो में कमेंट के माध्यम से लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं के माध्यम से देते नजर आए. किसी ने लिखा उन्हें एंजॉय करने दो, इस गर्मी में. किसी ने लिखा इट्स अमेजिंग, यह उनकी चुराई धरती ही है आखिरकार। एक यूजर ने लिखा अगली बार वह हमारे बच्चों की गाड़ियां चलाते नजर आएंगे।

Leave a Comment