मिलिए Krushag Ghuge से, Bade Achhe Lagte Hain 2 में कर रहे Ishaan का किरदार

अगर आप टीवी सीरियल देखने के शौकीन हैं तो आप हिंदी टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं Bade Achhe Lagte Hain' के बारे में तो जानते ही होंगे। इस सीरियल का दूसरा सीजन फिलहाल टीवी पर टेलीकास्ट किया जा रहा है। शो की टीआरपी लिस्ट में अच्छी रैंक है। आपको बता दें, हाल ही में सीरियल में ईशान के रूप में एक नए चेहरे ने एंट्री ली है, जिनका असली नाम 'कृशग घुगे Krushag Ghuge' है। शो में दिखाए गए ईशान के बचपन से तो आप परिचित ही होंगे. मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में कृशग घुगे Krushag Ghuge का कहना है कि 17 वर्ष की उम्र में यह मुकाम पाने के पीछे एक बड़ी मेहनत है. दंगल टीवी Dangal TV के सीरियल मन सुन्दर Mann Sundar में हीरोइन  के भाई का किरदार निभा चुके अभिनेता कृशाग घुगे सोनी टीवी के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 Bade Achhe Lagte Hain 2  में ईशान का किरदार बखूबी निभा रहे हैं. कृशाग के अभिनय के जरिये करैक्टर 'इशान' की फेन फोल्लोविंग में वृद्धि हुई है. आपको बता दें कि अभिनेता कृशाग घुगे Krushag Ghuge से पहले शो में इशान का किरदार कोई अन्य अभिनेता निभा रहे हैं. शो में ईशान की उम्र बढ़ी दिखाई गई तो अभिनेता कृशाग ने शो में एंट्री ली और अपने अभिनय के दम पर सभी को अपनाफेन बना लिया है. कृशाग घुगे का कहना है कि वह इन दिनों अपने काम पर फोकस कर रहे हैं जिसमे अन्य भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इंटरव्यू में अभिनेता से जब पूछा गया कि वह नए कलाकारों को क्या रे देना चाहेंगे, तो उन्होंने झट से उत्तर दिया कि यदि आपकी तैयारी पूरी है और मेहनत कर रहे हैं तो सफलता निश्चित ही आपको मिलेगी. अभिनेता कृशाग घुगे  Krushag Ghuge इन टीवी सीरियल के अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी कर चुके हैं, जिसमे मूवीज, म्यूजिक एलबम्स एवं वेब सीरीज भी शामिल हैं.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment